NIA के दावा- कारोबारी मनसुख हिरेन की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता पूर्व पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने उच्च न्यायालय में दावा किया कि पूर्व पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा ठाणे के कारोबारी मनसुख हिरेन की हत्या के मामले में मुख्य साजिशकर्ता हैं। हिरेन को उद्योगपति मुकेश अंबानी के परिवार को ‘आतंकित करने की बड़ी साजिश’ में कमजोर कड़ी माना गया था। NIA ने न्यायालय में दाखिल हलफनामें …

नई दिल्ली। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने उच्च न्यायालय में दावा किया कि पूर्व पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा ठाणे के कारोबारी मनसुख हिरेन की हत्या के मामले में मुख्य साजिशकर्ता हैं। हिरेन को उद्योगपति मुकेश अंबानी के परिवार को ‘आतंकित करने की बड़ी साजिश’ में कमजोर कड़ी माना गया था।

NIA ने न्यायालय में दाखिल हलफनामें में कहा है की पूर्व पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा ने मामले में अन्य आरोपियें के साथ पुलिस आयुक्त के ऑफिस में बैठक कर कथित साजिश रची थी। साथ ही यह भी दावा किया गया है कि बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे ने कारोबारी की हत्या कराने के लिए 45 लाख रुपये भी दिए थे। कोर्ट ने इसकी अगली सूनवाई 17 जुलाई को तय की है।

संबंधित समाचार