मुरादाबाद : चुनाव में ड्यूटी न आने पर 142 कर्मचारियों का कटा दो दिन का वेतन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव में ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले विभिन्न विभागों के 142 कर्मचारियों पर गाज गिरी है। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने चुनाव ड्यूटी से दो दिन अनुपस्थित रहने वाले 142 कर्मचारियों का दो दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है। जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश में कहा है …

मुरादाबाद, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव में ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले विभिन्न विभागों के 142 कर्मचारियों पर गाज गिरी है। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने चुनाव ड्यूटी से दो दिन अनुपस्थित रहने वाले 142 कर्मचारियों का दो दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है।

जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश में कहा है कि 13 फरवरी को पोलिंग पार्टियों की रवानगी और 14 फरवरी को मतदान के अति महत्वपूर्ण कार्य से अनुपस्थित रहना गैर जिम्मेदाराना और सरकारी कर्मचारियों के सेवा नियमावली का उल्लंघन है। विभागाध्यक्षों को आदेश दिया है कि वह इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करें।

जिन विभागों के कर्मचारियों का दो दिन का वेतन कटा है उसमें बाल विकास परियोजना मुरादाबाद ब्लॉक की मुख्य सेविका सविता यादव, प्रावि कमालपुर विकास खंड कुंदरकी की शिक्षामित्र रफत जहां, सहायक अध्यापक राजीव प्रकाश, प्राथमिक विद्यालय आरीखेड़ा, बिलारी, सहायक अध्यापक मिनी जैन, जाविर हुसैन, बीना, फराज खान, मोतीराम वरिष्ठ लिपिक इस्लामिया जूहा डिप्टी गंज, प्रिया जायसवाल प्रवक्ता, प्रताप सिंह हिकाइंका मुरादाबाद, सहायक अध्यापिका रश्मि सिंह, कंपोजिट विद्यालय खदाना, सुमन दयाल, मुख्य सेविका बाल विकास परियोजना, मुरादाबाद, कार्यकारी सहायक मोहम्मद सईद अजीम, आरती गोयल, प्रधानाचार्य जेआर अग्रवाल इंका, सहायक अध्यापक मोहम्मद शकील फलाहे दौरान इंका, सहायक अध्यापिका अंजुला सिंह कंपोजिट विद्यालय बढ़पुरा मझरा महेशपुर, शिक्षामित्र कुसुम प्रावि गुलडिया मुराद, सहायक अध्यापिका मीनाक्षी सहगल, प्रावि कन्या बिलारी, सहायक अध्यापिका नेहा सिंह, बल्देव कन्या इंका, शिक्षा मित्र श्वेता रानी प्रावि सीतापुर डिलारी, सहायक अध्यापिका मनीषा कौशल प्रावि गुलड़िया गजनफफरपुर, डिलारी शामिल हैं। इसके अलावा अन्य प्राथमिक, प्राथमिक, कंपोजिट व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक, बैंक कर्मचारी और अन्य कई विभागों के कर्मचारियों सहित 142 पर कार्रवाई की गाज गिरी है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : सड़क हादसे में मामा की मौत, भांजा गंभीर घायल

संबंधित समाचार