बहराइच : तिलक समारोह का खाना बनाते समय लगी आग, लाखों का नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जरवल नगर के मोहल्ला नासिरगंज में बुधवार को तिलक समारोह के दौरान आग लग गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दो लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हो गया। जरवल रोड थाना क्षेत्र के जरवल नगर पंचायत के मोहल्ला नासिरगंज निवासी एक ग्रामीण के यहां तिलक …

बहराइच। जरवल नगर के मोहल्ला नासिरगंज में बुधवार को तिलक समारोह के दौरान आग लग गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दो लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हो गया।

जरवल रोड थाना क्षेत्र के जरवल नगर पंचायत के मोहल्ला नासिरगंज निवासी एक ग्रामीण के यहां तिलक समारोह के लिए पकवान बनने जा रहा था। भट्ठी जलाते ही अचानक आग लग गई। ग्रामीण जब तक आग बुझाने का प्रयास करते, तब तक लपटों ने पड़ोसी श्याम लाल यादव, राम सिंह यादव, ओम प्रकाश यादव और झगरू यादव के मकान जल गए।

आग लगने की सूचना पाकर चौकी इंचार्ज शिवकुमार गुप्ता समेत अन्य पहुंचे। सभी ने दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया। अग्निकांड में दो लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें : इटावा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बस कंटेनर में टक्कर, दो की मौत,12 घायल

संबंधित समाचार