अयोध्या: माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
अयोध्या। मस्जिदों के सामने आपत्तिजनक पोस्टर फेंक कर रामनगरी अयोध्या का माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोतवाली नगर पुलिस ने एक सूचना के आधार पर देवकाली बाईपास के पास बाईक सवार शरद चन्द्र मिश्रा उफ बाबू मिश्रा, सुशील यादव और …
अयोध्या। मस्जिदों के सामने आपत्तिजनक पोस्टर फेंक कर रामनगरी अयोध्या का माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोतवाली नगर पुलिस ने एक सूचना के आधार पर देवकाली बाईपास के पास बाईक सवार शरद चन्द्र मिश्रा उफ बाबू मिश्रा, सुशील यादव और अनिल चाहौन को धर दबोचा।
तीनों पर 50 -50 हजार रूपये का इनाम घोषित था।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक मुस्लिम टोपी भी मिली है। बाबू मिश्रा के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज है। पुलिस इस मामले में पहले ही सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
गौरतलब है कि ईद से पहले आरोपियों ने मस्जिद के सामने आपत्तिजनक पोस्टर व वस्तुएं फेंक कर शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की थी।
पढ़ें-यूपी मौसम: आंधी पानी ने तपिश से दिलाई राहत, फसलों को लेकर किसानों की बढ़ी आफत
