बागपत: सट्टा माफिया की 1.9 करोड़ की संपत्ति कुर्क
बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में सट्टा माफिया सुमित की एक करोड़ नौ लाख रूपये की अचल संपत्ति गैंगस्टर अधिनियम के तहत कुर्क कर ली गयी है। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि सट्टा माफिया सुमित का बागपत में बने मकान, आवासीय प्लाट, कृषि भूमि कोतवाली थाना पुलिस ने धारा 14 (1) गैंगस्टर …
बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में सट्टा माफिया सुमित की एक करोड़ नौ लाख रूपये की अचल संपत्ति गैंगस्टर अधिनियम के तहत कुर्क कर ली गयी है।
पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि सट्टा माफिया सुमित का बागपत में बने मकान, आवासीय प्लाट, कृषि भूमि कोतवाली थाना पुलिस ने धारा 14 (1) गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कुर्क कर ली है जिसकी कीमत एक करोड़ नौ लाख 31 हजार 160 रुपये है।
सम्पत्ति को क्षेत्राधिकारी नगर बागपत के द्वारा जब्त किया गया। सम्पत्ति का प्रशासक भी नियुक्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि अभियुक्त सुमित कोतवाली बागपत का हिस्ट्रीशीटर अपराधी व पुलिस द्वारा चिन्हित सट्टा माफिया है।
पढ़ें-अयोध्या: माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
