अयोध्या: भीषण गर्मी के चलते ओपीडी में बढ़े उल्टी और दस्त के मरीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। मिल्कीपुर तहसील अंतर्गत नगर पंचायत कुमारगंज के 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के चलते मरीजों का तांता लग रहा है। अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों 300 प्लस मरीज आ रहे हैं। सबसे ज्यादा उल्टी, दस्त व पेट दर्द से पीड़ित मिल जाएंगे। अस्पताल के सीएमएस रजत चौरसिया …

अयोध्या। मिल्कीपुर तहसील अंतर्गत नगर पंचायत कुमारगंज के 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के चलते मरीजों का तांता लग रहा है। अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों 300 प्लस मरीज आ रहे हैं। सबसे ज्यादा उल्टी, दस्त व पेट दर्द से पीड़ित मिल जाएंगे।

अस्पताल के सीएमएस रजत चौरसिया ने वार्ड में भर्ती मरीजों से उपचार के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि सारी दवाएं अस्पताल में उपलब्ध हैं। यदि किसी डॉक्टर द्वारा बाहर से दवाएं लिखी जाए तो इसकी जानकारी तत्काल दें ।

भर्ती मरीजों से जानकारी ली कि अस्पताल से ही आप लोगों को भोजन मिल रहा है, तो वार्ड में भर्ती मरीजों ने सकारात्मक जवाब दिया। सीएमएस रजत चौरसिया ने बताया के इन दिनों लोगों को गर्मी परेशान कर रही है। जिसके चलते बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल उपचार कराने के लिए पहुंच रहे है। गर्मी के चलते बीमारी बढ़ रही है।

शरीर में जलन, सिरदर्द, बेचैनी ,उल्टी आना, मुंह सूखना आदि जैसी समस्याएं इन दिनों आ रही है। ऐसे में सावधान रहने की जरूरत है इस मौसम में खान-पान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है गर्मी से बचाव को लेकर हर तरह का उपाय करना होगा तभी इस बीमारी से बचा जा सकता है।

डॉक्टर श्री चौरसिया ने कहा कि बाहर जाना जरूरी है तो सिर पर गमछा डाल कर ही निकले। साथ ही पानी का बोतल अपने साथ रखें, ठंडी और गर्म चीजों का सेवन एक साथ न करें। नहीं तो भारी परेशानी आ सकती है।

पढ़ें- देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 19 हजार से ज्यादा, पटियाला लॉ यूनिवर्सिटी के 60 छात्र कोरोना पॉजिटिव

संबंधित समाचार