औरैया: तेज रफ्तार टैंकर की चपेट में आई छात्रा, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया के दिबियापुर क्षेत्र में गुरूवार सुबह साइकिल सवार इंटर की छात्रा को तेज रफ्तार टैंकर ने कुचल दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गयी। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाते हुये जाम लगा दिया और उच्चधिकारियों को बुलाने की मांग पर काफी देर तक …

औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया के दिबियापुर क्षेत्र में गुरूवार सुबह साइकिल सवार इंटर की छात्रा को तेज रफ्तार टैंकर ने कुचल दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गयी।

घटना के बाद गुस्साए लोगों ने पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाते हुये जाम लगा दिया और उच्चधिकारियों को बुलाने की मांग पर काफी देर तक शव नहीं उठने दिया। इसको लेकर पुलिस से झड़प भी हुई।

तेज रफ्तार गैस टैंकर ने साइकिल सवार छात्रा को कुचल दिया

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिबियापुर क्षेत्र गांव देवराय पुर्वा निवासी अशोक चौधरी की 17 वर्षीय पुत्री सौम्या चौधरी दिबियापुर के मदर इंडिया कान्वेंट स्कूल में पढ़ती थी। आज सुबह करीब सात बजे वह साइकिल से स्कूल जा रही थी कि गेल कंप्रेसर के निकट कैनाल रोड के सामने तेज रफ्तार गैस टैंकर ने साइकिल सवार छात्रा को कुचल दिया।

टैंकर का पहिया सिर के ऊपर से निकल गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया आस पास के लोगों ने दौड़कर टैंकर को पकड़ कर चालक को धुन दिया। सूचना पर सीओ सुरेंद्रनाथ और दिबियापुर पुलिस पहुंच गई। गुस्साए लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों की पुलिस से झड़प भी हुई।

आरोप था कि कैनाल रोड पर इतने गैस टैंकर गुजरते है, लेकिन सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। पूरे दिन टैंकर सीएनजी पंप के पास खड़े रहते है। पुलिस शव को उठाना चाह रही थी। इस बीच लोग बिफर गए। वह उच्चाधिकारियों को बुलाने व मुआवजे की मांग पर अड़ गए। सीओ सिटी सुरेन्द्र नाथ से लोगों की झड़प भी हुई।

घटना के बाद दो घण्टे तक औरैया दिबियापुर मार्ग पर जाम लगा रहा। बमुश्किल पुलिस लोगों को समझा पाई और फिर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मृतक छात्रा हाईस्कूल में जिले की टॉप फाइव सूची में थी। वह पढ़ लिखकर सिविल सेवा में जाना चाहती थी।

पढ़ें-अयोध्या: भीषण गर्मी के चलते ओपीडी में बढ़े उल्टी और दस्त के मरीज

संबंधित समाचार