बहराइच: आंधी और पानी ने मचाई तबाही, 1200 से अधिक मुर्गियों की मौत
बहराइच। बुधवार रात जिले में शुरू हुई आंधी पानी से जमकर तबाही मची है। हुजूरपुर में मुर्गी पालन का दीवार ऊपर ही ढह गया। जिसमें 1200 से अधिक मुर्गियों की मौत हो गई। लेखपाल ने जांच रिपोर्ट भेज दी है। वही काफी मात्रा में पेड़ गिर गए। नवाबगंज मकानों से टीन शेड उड़ गए। जिले …
बहराइच। बुधवार रात जिले में शुरू हुई आंधी पानी से जमकर तबाही मची है। हुजूरपुर में मुर्गी पालन का दीवार ऊपर ही ढह गया। जिसमें 1200 से अधिक मुर्गियों की मौत हो गई। लेखपाल ने जांच रिपोर्ट भेज दी है। वही काफी मात्रा में पेड़ गिर गए। नवाबगंज मकानों से टीन शेड उड़ गए।
जिले में बुधवार रात नौ बजे से तेज आंधी शुरू हुई। आंधी चलने से लोगों का काफी नुकसान हो गया। जहां शहर की सड़कों पर जलभराव की स्थिति रही। वहीं हुजूरपुर विकास खंड के रमवापुर गांव निवासी दिलीप सिंह पुत्र ज्वाला सिंह का मुर्गी पालन का फॉर्म सरवा गांव में स्थित है।
रात में तेज आंधी और पानी के बीच मुर्गी पालन फार्म की दीवार ढह गई। मलबे में दबकर 1250 से अधिक मुर्गियों की मौत हो गई। लेखपाल ने गांव पहुंचकर मौके का मुआयना किया है।
रिपोर्ट तहसील को भेज दी है। दिलीप सिंह के मुताबिक पांच लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। वहीं नवाबगंज के फुलटेकरा, बिछिया, आंबा, तेजवापुर में कई ग्रामीणों के मकान के टीन शेड उड़ गए। लोग काफी परेशान दिखे।
पढ़ें- बलिया: तेज आंधी और बारिश से जलभराव, आम के बागों का हुआ नुकसान
