बाराबंकी: विधायक को विद्यालय में नदारद मिले सभी शिक्षक, दिए कार्रवाई के निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। क्षेत्र के पूर्व माधमिक विद्यालय संन्दूपुर का विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में तैनात सभी शिक्षक नदारत मिले। जबकि बच्चों के पढ़ाने का कार्य अनुदेशक व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी द्वारा किया जा रहा था। यह देख विधायक भडक उठे उन्होंने तत्काल एबीएसए को अनुपस्थिति रहे शिक्षकों पर …

बाराबंकी। क्षेत्र के पूर्व माधमिक विद्यालय संन्दूपुर का विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में तैनात सभी शिक्षक नदारत मिले। जबकि बच्चों के पढ़ाने का कार्य अनुदेशक व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी द्वारा किया जा रहा था। यह देख विधायक भडक उठे उन्होंने तत्काल एबीएसए को अनुपस्थिति रहे शिक्षकों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

विद्यालय पहुंचे एबीएसए ने सभी रजिस्टर अपने कब्जे में ले लिए है। विकास खंड फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम संदूपुर में स्थित पूर्व माधमिक विद्यालय में शिक्षकों के विद्यालय न आने की शियकत विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा ने ग्रामीणों ने की थी। बृहस्पतिवार को विद्यालय पूर्व माध्यमिक विद्यालय संदूपुर का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। विद्यालय का नजारा देख विधायक दंग रह गए। विद्यालय में 162 पंजीकृत छात्र छात्राओं में मात्र 32 बच्चें उपस्थित थे। विद्यालय में तैनात इंचार्ज प्रधानाध्यापक इन्द्रजीत यादव, सहायक अध्यापक प्रकाश श्रीवास्तव बिना किसी सहायक अध्यापक रमा मिश्रा सीसीएल अवकाश पर थी।

विद्यालय में हर तरफ गंदगी ही गंदगी व्यप्त थी

सूचना के विद्यालय से गायब थे। वहीं सहायक अध्यापक रमा मिश्रा सीसीएल अवकाश पर थी। जबकि विद्यालय में तैनात अनुदेशक संदीप कुमार, नेहा सोनी व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हंसराज द्वारा बच्चों को पढ़ाया जा रहा था। विधायक द्वारा जब उपस्थिति पंजिका की जांच की गई, तो अध्यापकों द्वारा बनाए गए हस्ताक्षर फर्जी प्रतीत हो रहे थे। विद्यालय में हर तरफ गंदगी ही गंदगी व्यप्त थी। सूचना पर पहुंचे एबीएसए सुशील कुमार ने ग्राम प्रधान व ग्रामीणों के बयान दर्ज किए।

उन्होंने उपस्थिति पंजिका, प्रवेश पंजिका, मध्याह्न भोजन रजिस्टर के साथ पिछले सत्र के भी सभी रजिस्टर अपने कब्जे में ले लिए। एबीएसए ने बताया कि ग्रामीणों से लिए गए बयान में यह बात सामने आई है कि अनुदेशक संदीप कुमार व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हंसराज द्वारा अध्यापकों के फर्जी हस्ताक्षर किए जाते थे, हस्ताक्षरों की जांच व अध्यापकों व अन्य कर्मियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई के लिए बीएसए को पत्र भेजा गया है।

पढ़ें-बाराबंकी: तालाब में मिला किशोरी का शव, गांव में फैली सनसनी

संबंधित समाचार