मुरादाबाद : कारोबारी से 40 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार
मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद के एक कारोबारी को जीवन बीमा की पॉलिसी पर लोन दिलाने का लालच देकर 40 लाख 35 हजार रुपये की ठगी के एक आरोपी को साइबर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। साइबर थाना प्रभारी …
मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद के एक कारोबारी को जीवन बीमा की पॉलिसी पर लोन दिलाने का लालच देकर 40 लाख 35 हजार रुपये की ठगी के एक आरोपी को साइबर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
साइबर थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह के मुताबिक 21 जुलाई 21 को चक्कर की मिलक सिविल लाइंस के रहने वाले प्रभाकर कुमार सिंह ने तहरीर दी। मूलरूप से बिहार के रोहतास जिले में भोखरी गांव के रहने वाले कारोबारी ने बताया कि मुरादाबाद में वह कृषि संबंधित सामानों का कारोबार करते हैं। उनके मोबाइल फोन पर अज्ञात नंबर से काल आई। काल करने वाले ने कहा कि वह दिवाकर सिंह की बीमा पॉलिसी पर बगैर ब्याज के दस लाख रुपये का लोन दिला सकता है। लोन की राशि प्रति वर्ष एक लाख रुपये वापस करनी होगी।
मार्जन मनी के रूप में जमा धन पर 17 प्रतिशत ब्याज दिलाने के नाम पर कुल 40 लाख 34 हजार रुपये साइबर ठगों ने प्रभाकर कुमार सिंह से टैक्स व जीएसटी के नाम पर अलग-अलग खातों में जाम करा लिये। इसके बाद संबंधित खातों से रुपये ऑन लाइन ट्रांजेक्शन कर लिया। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ साइबर एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ठगों की तलाश में जुटी थी।
इस मामले में आरोपी अमित कुमार निवासी भालई माट, मथुरा व आसिफ निवासी लभेड़ा उर्फ बुलन्दनगर बरेली, सलीम खां निवासी मुल्लापुर दोरिया, बरेली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था जबकि प्रवेश पाठक पहले ही कोर्ट में सरेंडर कर चुका है।
विनोद कुमार निवासी भानपुर खालसा, वार्ड़ नंबर आठ गजरौला अमरोहा की तलाश की जा रही थी। चार मई को आरोपी विनोद कुमार को साइबर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। वारदात में शामिल मोनू उर्फ मुकेश त्यागी निवासी ग्राम मूस्सेपुर थाना नूरपुर जनपद बिजनौर व नसीम पुत्र बब्बू खां निवासी मुल्लापुर दोरिया थाना हाफिजगंज बरेली की तलाश जारी है।
