प्रयागराज सामूहिक हत्याकांड के आरोपी डकैत लाशों के साथ करते थे रेप, पूछताछ में किया खुलासा
प्रयागराज। प्रयागराज के थरवई इलाके में हुए सामूहिक हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया है कि हत्या करने के बाद डकैत लाशों के साथ रेप करते थे। प्रयागराज पुलिस ने बीते बुधवार को आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। गिरोह में बिहार और उत्तर प्रदेश के 13 बदमाश शामिल थे। जिनमें दो …
प्रयागराज। प्रयागराज के थरवई इलाके में हुए सामूहिक हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया है कि हत्या करने के बाद डकैत लाशों के साथ रेप करते थे। प्रयागराज पुलिस ने बीते बुधवार को आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। गिरोह में बिहार और उत्तर प्रदेश के 13 बदमाश शामिल थे। जिनमें दो महिलाएं भी हैं।
पूछताछ में डकैतों ने बताया कि वे महिलाओं को मारने के बाद उनसे रेप करते थे। एडीजी प्रेम प्रकाश ने बताया कि पिछले दिनों गोहरी और थरवई में हुए सामूहिक हत्याकांड को इसी गैंग ने अंजाम दिया था। गैंग के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि छह अभी भी फरार हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयागराज से बिहार तक तलाश जारी है। बताया गया कि थरवई थाना क्षेत्र में घर में महज 2100 रुपए मिलने से नाराज बदमाशों ने न केवल घर में आग लगा दी बल्कि परिवार के सदस्यों को भी मौत के घाट उतार दिया था।
यहीं नहीं महिला के शव से दुष्कर्म भी किया। पुलिस के अनुसार गोहरी में 21-22 नवंबर 2021 को चार लोगों की हत्या और डकैती की घटना को अंजाम देने में गिरफ्तार बदमाश भी शामिल थे। इसके अलावा थरवई थाना क्षेत्र के खेवराजपुर में 22/23 अप्रैल 2022 को 5 लोगों की सामूहिक हत्या और डकैती की घटना में भी यही बदमाश शामिल थे। मामले में मोनू कुमार, कैमूर बिहार निवासी आकाश, नवल कुमार, रोहित, पीपी कुमार, भीम कुमार समेत एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़ें:-प्रयागराज सामूहिक हत्याकांड में आया सियासी उबाल, TMC का प्रतिनिधिमंडल भी करेगा दौरा
