IPL 2022, DC vs SRH: वार्नर और पॉवेल के विस्फोट से दिल्ली ने हैदराबाद को दी 21 रनों से मात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (नाबाद 92) और रोवमैन पॉवेल (नाबाद 67) के आतिशी अर्धशतकों तथा उनके बीच चौथे विकेट के लिए 122 रन की अविजित साझेदारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को गुरूवार को आईपीएल मुकाबले में 21 रन से मात देकर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को कायम रखा। दिल्ली ने 20 …

मुंबई। सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (नाबाद 92) और रोवमैन पॉवेल (नाबाद 67) के आतिशी अर्धशतकों तथा उनके बीच चौथे विकेट के लिए 122 रन की अविजित साझेदारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को गुरूवार को आईपीएल मुकाबले में 21 रन से मात देकर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को कायम रखा।

दिल्ली ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 207 रन का मजबूत स्कोर बनाया और हैदराबाद को 20 ओवर में आठ विकेट पर 186 रन पर रोक दिया। दिल्ली की 10 मैचों में यह पांचवीं जीत है और वह तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गयी है जबकि हैदराबाद को 10 मैचों में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा और वह एक स्थान गिरकर छठे स्थान पर खिसक गयी है।

वार्नर ने अपनी पुरानी टीम के खिलाफ जबरदस्त तेवर दिखाते हुए मात्र 58 गेंदों पर नाबाद 92 रन की आतिशी पारी में 12 चौके और तीन छक्के लगाए जबकि पॉवेल ने 18 रन पर मिले जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए 35 गेंदों पर तीन चौके और छह छक्के उड़ाते हुए नाबाद 67 रन ठोके।

दोनों ने आखिरी पांच ओवर में 70 रन उड़ाते हुए टीम को 200 के पार पहुंचा दिया। कप्तान ऋषभ पंत ने 16 गेंदों पर 26 रन तीन छक्के और एक चौका लगाया। मिचेल मार्श 10 रन ही बना सके। पॉवेल ने आईपीएल के सबसे तेज गेंदबाज बन चुके उमरान मलिक के पारी के आखिरी ओवर में एक छक्का और तीन चौके उड़ाए और 19 रन बटोरे।

यह भी पढ़े:-IPL 2022 : आईपीएल में अपने प्रदर्शन को लेकर अर्शदीप सिंह बोले- खुश हूं लेकिन संतुष्ट नहीं

संबंधित समाचार