बिजनौर : स्पा की आड़ में चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर, अमृत विचार। काफी समय से स्पा की आड़ में चल रहे सैक्स रैकेट का एसडीएम और सीओ की टीम ने अचानक छापा मारकर दर्जनों युवक-युवतियो को आपत्ति जनक हालत में पकड़ लिया है। रजिस्टर और अन्य दस्तावेजों सहित पुलिस थाने लाकर युवक-युवतियों से पूछताछ कर रही है। गुरुवार की शाम करीब चार बजे मुखबिर …

बिजनौर, अमृत विचार। काफी समय से स्पा की आड़ में चल रहे सैक्स रैकेट का एसडीएम और सीओ की टीम ने अचानक छापा मारकर दर्जनों युवक-युवतियो को आपत्ति जनक हालत में पकड़ लिया है। रजिस्टर और अन्य दस्तावेजों सहित पुलिस थाने लाकर युवक-युवतियों से पूछताछ कर रही है।

गुरुवार की शाम करीब चार बजे मुखबिर की ओर से सूचना मिली कि स्टेशन रोड पर युनिक कॉम्पलेक्स में अन्य राज्यों से युवतियों को बुलाकर अनैतिक कार्य किया जा रहा है। सूचना पर इंसपेक्टर दिनेश चंद गौड़ एवं क्राइम इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह ने पुलिस टीम को लेकर स्पा सेंटर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान नौ युवक और पांच युवतियां पकडीं गईं, जबकि कुछ भनक लगने पर फरार होने में कामयाब हो गये।

पकड़ी गईं युवतियों में तीन पानीपत और दो दिल्ली की रहने वाली हैं। जिनमें चार शादीशुदा तथा एक अविवाहित है। पकडे़ गए युवकों के नाम आदिल, इसाक, निवासी मुनीरगंज, मौ हारिश पालोमल कालोनी नजीबाबाद, शाहिद, फैसल, निवासी नारायणपुर रतन थाना मंडावली, मोहित निवासी कलंदरशाह जनपद शामली, पवन ग्राम इलाहीपुर थाना कोतवाली देहात, मोहित सिकरेड़ा थाना कोतवाली देहात, गुलशान ग्राम जीवन सराय थाना नजीबाबाद हैं। पुलिस की ओर से सभी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि देह व्यापार का कारोबार किसी भी कीमत पर नहीं चलने दिया जायेगा। अनैतिक कार्य करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। कहा कि युवक एवं युवतियों को समाज के साथ खिलवाड़ करने की अनुमति नही दी जायेगी।

संबंधित समाचार