बिजली संकट के बीच देश को बड़ा झटका, रेलवे ने कैंसिल की 1100 से ज्यादा ट्रेनें
नई दिल्ली। देश में बिजली संकट को देखते हुए रेलवे ने एक बड़ा फैसला लिया है। अगले 20 दिनों तक रेलवे ने कम से कम 1100 ट्रेनों को कैंसिल किया है। रेलवे के इस फैसले के कारण यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कुछ वक्त से रेलवे बिजली संकट का …
नई दिल्ली। देश में बिजली संकट को देखते हुए रेलवे ने एक बड़ा फैसला लिया है। अगले 20 दिनों तक रेलवे ने कम से कम 1100 ट्रेनों को कैंसिल किया है। रेलवे के इस फैसले के कारण यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कुछ वक्त से रेलवे बिजली संकट का सामना कर रहा है। इस परेशानी को दूर करने के लिए रेलवे ने देश के अलग-अलग कोने में कोयले की आपूर्ति के लिए मालगाड़ी से 15 प्रतिशत अतिरिक्त कोयले की ढुलाई कर रहा है।
ऐसे में देश में कोयले की ढुलाई में किसी तरह की परेशानी न हो इस कारण कई पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेन को कैंसिल कर दिया गया है। बता दें की रेलवे ने मई के महीने तक कम से कम 1100 ट्रेनों को कैंसिल करने का फैसला किया है जिसमें 500 एक्सप्रेस ट्रेनें हैं और 580 पैसेंजर ट्रेनों को शामिल किया गया है। ट्रेनों के कैंसिल होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
कोयले के बेहतर सप्लाई के लिए लिया गया फैसला
देश के कई राज्य इस समय बिजली संकट से जूझ रहे हैं। ऐसे में इस बिजली संकट को दूर करने के लिए रेलवे अपनी मालगाड़ियों से ज्यादा से ज्यादा माल ढुलाई करवा रहा है। ऐसे में कोयला उत्पादक राज्य जैसे ओडिशा, मध्य प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों के यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस राज्य की ट्रेनों को बड़ी संख्या में कैंसिल किया गया है. देश के कई राज्य जैसे उत्तर प्रदेश, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, झारखंड। दिल्ली आदि जैसे कई राज्य बिजली संकट का सामना कर रहे हैं। ऐसे में सरकार ने कई बैठकें करके ज्यादा से ज्यादा कोयला सप्लाई का फैसला किया है।
ये भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल पर आपत्तिजनक बयान देने के मामले में BJP नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा गिरफ्तार
