आगरा: एलजी के शोरूम में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, लाखों का नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। एमजी रोड पर शाह टॉकीज के सामने स्थित एलजी के शोरूम में अज्ञात कारणों से आग लग गयी। एक घंटे से अधिक देर तक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हादसे में लाखों का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। एमजी रोड शाहमार्केट के सामने अनिल इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम …

आगरा। एमजी रोड पर शाह टॉकीज के सामने स्थित एलजी के शोरूम में अज्ञात कारणों से आग लग गयी। एक घंटे से अधिक देर तक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हादसे में लाखों का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

एमजी रोड शाहमार्केट के सामने अनिल इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से एलजी के मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक्स आयटम का शोरूम है। सुबह सात बजे के लगभग लोगों ने दुकान से धुआं उठते हुए देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी पर शोरूम बन्द होने के कारण कोई आग बुझाने के प्रयास सफल नहीं हुए।

फायरब्रिगेड और पुलिस की टीम ने लॉक खुलवाकर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। करीब एक घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। एसओ हरीपर्वत अरविंद कुमार के अनुसार दुकान स्वामी को जानकारी दे दी गयी है। उनके द्वारा नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

पढ़ें- हरदोई: वीडियो मिक्सिंग कलर लैब में अचानक आग लगने से मची भगदड़, लाखों का हुआ नुकसान

संबंधित समाचार