बहराइच: राज्य मंत्री ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, निरीक्षण के दौरान गुल हुई बिजली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में लगे प्रदर्शनी का उद्घाटन करने पहुंचे। तभी बिजली गुल हो गई। जनरेटर लाया गया, उसने भी धोखा दे दिया। गर्मी के बीच ही राज्यमंत्री ने प्रदर्शनी का उद्घाटन कर निरीक्षण किया। मंत्री के साथ अधिकारी भी गर्मी से परेशान दिखे। बहराइच के कलेक्ट्रेट में जिला प्रशासन …

बहराइच। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में लगे प्रदर्शनी का उद्घाटन करने पहुंचे। तभी बिजली गुल हो गई। जनरेटर लाया गया, उसने भी धोखा दे दिया। गर्मी के बीच ही राज्यमंत्री ने प्रदर्शनी का उद्घाटन कर निरीक्षण किया। मंत्री के साथ अधिकारी भी गर्मी से परेशान दिखे।

बहराइच के कलेक्ट्रेट में जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार को विभिन्न विभागों की ओर से प्रदर्शनी लगाया गया। जिसका उद्घाटन प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों से वार्ता की। इसके बाद वह कलेक्ट्रेट में प्रदर्शनी का उद्घाटन करने पहुंचे। कार्यक्रम शुरू होते ही बिजली चली गई। इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से जनरेटर का इंतजाम किया गया, लेकिन मौके पर जनरेटर भी नहीं संचालित हो सका। गर्मी के बीच ही राज्य मंत्री ने अधिकारियों के साथ प्रदर्शनी का निरीक्षण किया।

स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, बाल विकास, आजीविका मिशन समेत अन्य विभाग की ओर से प्रदर्शनी लगाया गया। इस दौरान सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, पयागपुर के सुभाष त्रिपाठी, बलहा सरोज सोनकर, जिलाध्यक्ष श्याम करन, जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र, सीडीओ कविता मीना, सीएमओ डॉ सतीश कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी समेत अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम खत्म होने के बाद जनरेटर चला

प्रदर्शनी उद्घाटन और निरीक्षण के बाद जाकर जनरेटर संचालित हो सका। जबकि बिजली आई ही नहीं। इस दौरान अधिकारी, राज्यमंत्री और अन्य लोग गर्मी से परेशान दिखे।

पढ़ें-कानपुर: मासूम को गोद लिए उर्सला में स्ट्रेचर के लिए भटकती रही मां, लापरवाह मेडिकल स्टाफ पर हुई कार्रवाई

संबंधित समाचार