रूसी विदेश मंत्री के बयान पर पुतिन ने जताया खेद, इजरायली पीएम से मांगी माफी
यरुशलम। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के नाजी नेता एडोल्फ हिटलर को ‘यहूदी खून’ कहने को लेकर इजरायल से माफी मांगी है। बीबीसी ने इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट के कार्यालय ने एक बयान के हवाले से कहा कि पुतिन ने बेनेट के साथ फोन पर बातचीत करके उनसे …
यरुशलम। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के नाजी नेता एडोल्फ हिटलर को ‘यहूदी खून’ कहने को लेकर इजरायल से माफी मांगी है। बीबीसी ने इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट के कार्यालय ने एक बयान के हवाले से कहा कि पुतिन ने बेनेट के साथ फोन पर बातचीत करके उनसे माफी मांगी। रूस से हालांकि माफी को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
लावरोव ने इस तथ्य के बावजूद कि यूक्रेन के राष्ट्रपति यहूदी हैं, रूस द्वारा यूक्रेन के ‘नाजी’ चित्रण को सही ठहराने की कोशिश करने के लिए शुरुआती टिप्पणियां की थीं। लावरोव ने रविवार को एक इतालवी टीवी से बातचीत के दौरान इस सवाल के जवाब में कि रूस कैसे दावा कर सकता है कि वह यूक्रेन को ‘डी-नाजिफाई’ करने के लिए लड़ रहा है, जबकि राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की खुद यहूदी हैं, कहा, “मैं गलत हो सकता था, लेकिन हिटलर में भी यहूदी खून था। (वह जेलेंस्की यहूदी है) इससे कुछ भी फर्क नहीं पड़ता।
बुद्धिमान यहूदी लोग कहते हैं कि सबसे कट्टर यहूदी विरोधी आमतौर पर यहूदी ही होते हैं।” इन टिप्पणियों से इजरायल में आक्रोश फैल गया और देश ने माफी की मांग की। इसके तुरंत बाद श्री बेनेट ने कहा कि इस तरह के झूठ यहूदियों को इतिहास के सबसे भयानक अपराधों के लिए दोषी ठहराते हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, श्री बेनेट के कार्यालय ने गुरुवार के बयान में कहा कि उन्होंने श्री पुतिन की माफी स्वीकार कर ली है और ‘यहूदी लोगों और होलोकॉस्ट की स्मृति के प्रति अपने दृष्टिकोण को स्पष्ट करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया है’। रूस ने बताया कि दोनों ने होलोकॉस्ट पर चर्चा की, लेकिन यह जानकारी नहीं दी कि श्री पुतिन ने माफी मांगी।
ये भी पढ़ें:- यूक्रेन मुद्दे पर टी. एस. तिरुमूर्ति ने डच राजदूत को दिया जवाब, कहा-‘ हम जानते हैं कि क्या करना है’
