कुशीनगर: अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत, सड़क पार करते समय हुआ हादसा
कुशीनगर। जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के ढाढा बुजुर्ग स्थित बने फोरलेन सड़क पर बने ओवरब्रिज और महुआरी के बीच एक युवक खाना खाने के लिए फोरलेन सड़क पार कर रहा था कि तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया दिया जिससे वह घायल हो गया जिसको इलाज के लिए …
कुशीनगर। जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के ढाढा बुजुर्ग स्थित बने फोरलेन सड़क पर बने ओवरब्रिज और महुआरी के बीच एक युवक खाना खाने के लिए फोरलेन सड़क पार कर रहा था कि तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया दिया जिससे वह घायल हो गया जिसको इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य हाटा ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
गुरुवार बीती रात 11.30 बजे ढांढा और महुआरी के बीच बने ढाबे पर ट्रक चालक नेबू लाल उम्र 45 वर्ष निवासी कप्तान गंज अपना वाहन खड़ा कर फोरलेन सड़क पार कर रहा था कि कसया से गोरखपुर आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दिया ।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने इसकी सूचना हाटा कोतवाली पुलिस व एनएचएआई एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस व एनएचएआई एंबुलेंस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
पढ़ें- मुरादाबाद : डीसीएम ने ऑटो में मारी टक्कर, एक की मौत, पांच गंभीर
