मध्यप्रदेश: युवती से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार दो अन्य फरार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले के जैसीनगर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल रात युवती अपने जीजा …

सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले के जैसीनगर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल रात युवती अपने जीजा के साथ मोटर साइकिल से आ रही थी।

तभी रामपुर के जंगल में चार बदमाशों द्वारा मोटर साइकिल रोक कर जीजा के साथ मारपीट की गयी और युवती को जंगल में ले गए। वहां सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस थाना पहुंच कर घटना की जानकारी दी गयी, जिसके पश्चात युवती को जंगल से बरामद किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। पुलिस अधीक्षक तरुण नायक ने बताया कि जैसीनगर थाना अंतर्गत हुयी घटना की जानकारी लगते ही आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गयी है।

दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपियों पर 20 हज़ार का इनाम भी रखा गया है। फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। उधर, प्रशासन ने जिले के जैसीनगर थाना अंतर्गत रामपुरा के जंगल में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य अपराधी चेन सिंह लोधी के रामपुरा ग्राम का मकान जमींदोज किया गया।

ये भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा रद्द

संबंधित समाचार