हरदोई: पुलिस मुठभेड़ में उत्तराखंड से फरार 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
हरदोई। एसटीएफ मुख्यालय लखनऊ और कछौना पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में उत्तराखंड से फरार 25 हजार का इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी से पहले की गई घेराबंदी के दौरान उसने पुलिस जवानों की जान लेने की नियत से उन पर गोली चला दी। किसी तरह गिरफ्त आए इनामी बदमाश ने …
हरदोई। एसटीएफ मुख्यालय लखनऊ और कछौना पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में उत्तराखंड से फरार 25 हजार का इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी से पहले की गई घेराबंदी के दौरान उसने पुलिस जवानों की जान लेने की नियत से उन पर गोली चला दी। किसी तरह गिरफ्त आए इनामी बदमाश ने कुबूल किया कि वह अपने साथियों के साथ उत्तराखंड में चार लोगों की हत्या और लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहा था।
बताया गया है कि गुरुवार को एसटीएफ मुख्यालय लखनऊ को खबर मिली कि कुछ शातिर बदमाश हरदोई ज़िले के कछौना इलाके किसी वारदात को अंजाम देने वाले हैं। इस पर एसटीएफ मुख्यालय लखनऊ के इंस्पेक्टर दिलीप कुमार तिवारी अपनी टीम के साथ बताए गए ठिकाने के आसपास आ कर ठहर गए।
कछौना पहुंचते ही पता चला कि कुछ शातिर कछौना-गौसगंज रोड पर किसी वारदात को अंजाम देने के लिए इधर से निकलने वाले है। इस पर एसटीएफ इंस्पेक्टर श्री तिवारी के साथ कछौना कोतवाली के एसएचओ संदीप सिंह, एसटीएफ एसआई संतोष कुमार व मनोज कुमार पाण्डेय,हेड कांस्टेबिल एसटीएफ अंजनि यादव, संतोष कुमार व चन्द्रभान, कछौना के हेड कांस्टेबिल रामबरन यादव व कांस्टेबिल हर्षेन्द्र बहादुर सिंह के साथ कछौना चौराहे के पास इण्डिया 1- एटीएम वाली गली में एक युवक की घेराबंदी कर दी।
उस युवक ने पुलिस जवानों के ऊपर गोली चला दी। इसी बीच एसटीएफ के एसआई मनोज कुमार पाण्डेय ने भी अपना बचाव करते हुए फायर करते हुए उस युवक को दबोच लिया। पुलिस गिरफ्त में आए युवक ने अपना नाम सचिन सक्सेना बेटा राज कुमार निवासी शिव कालोनी नवगवां ढग्गू थाना खटीमा ज़िला ऊधम सिंह नगर बताया। जामा तलाशी के दौरान उसके पास से देशी पिस्टल व कारतूस बरामद किए गए।
सचिन सक्सेना ने पूछताछ में बताया कि उसने 29 दिसंबर 2021 को उत्तराखंड के नानकमत्ता इलाके में अजय उर्फ अंकित रस्तोगी, उदित रस्तोगी और दो महिलाओं की हत्या कर 40 हजार की लूट को अंजाम देने के बाद से फरार था। जबकि उसके तीनों साथी रानू रस्तोगी निवासी नानकमत्ता और रूद्रपुर के विवेक वर्मा व मुकेश शर्मा उर्फ राहुल पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। उत्तराखंड पुलिस ने उसके ऊपर 25 हजार का इनामी रखा था। एसपी राजेश द्विवेदी ने हरदोई पुलिस और एसटीएफ मुख्यालय लखनऊ की टीम की हिम्मत और हौसले को सेल्यूट किया है।
बहाने से की थी गला काट कर हत्या
पूछताछ के दौरान सचिन सक्सेना ने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर 29 दिसंबर 2021 को सिद्धा नवदिया नानकमत्ता इलाके की देवहा नदी के किनारे ज्वैलर्स अजय उर्फ अंकित रस्तोगी, उदित रस्तोगी और उनके घर की दो महिलाओं की गला काट कर हत्या और 40 हजार की लूट को अंजाम दिया था। लॉकर तोड़ने की कोशिश की, लेकिन हड़बड़ाहट में कोशिश नाकाम रही।
लखनऊ में भी दर्ज है मामले
उत्तराखंड से फरार हुए इनामी बदमाश सचिन सक्सेना ने बताया कि 2016 में लखनऊ पुलिस ने उसे गैंगस्टर एक्ट के तहत जेल भेजा था।2015 में तालकटोरा इलाके में मामला दर्ज किया गया। 2019 में लखनऊ के कृष्णा नगर में संगीन मामले दर्ज किए गए थे।
कहां देना चाहता था वारदात को अंजाम ?
पुलिस से हुई पूछताछ में सचिन सक्सेना ने बताया कि उत्तराखंड से भागने के बाद वह यहां अपना ठिकाना बनाना चाहता था। उसने बताया कि वह लूट के इरादे से ही कछौना इलाके में दाखिल हुआ। वह कुछ करता इससे पहले ही उसे एसटीएफ की टीम और कछौना पुलिस ने दबोच लिया।
पढ़ें-मथुरा: पुलिस को मिली सफलता, मुठभेड़ में पचास हजार के ईनामी बदमाश को किया गिरफ्तार
