अयोध्या: पेट्रोल पंप मैनेजर से ठगी करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिले के बीकापुर कोतवाली के खजुराहट स्थित रत्नावली कैलाशनाथ भारत पेट्रोल पंप पर वसूली करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने जांच में फंसाने का झांसा देकर दो बार में 10 हजार रुपये वसूल लिए। मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। अब तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल …

अयोध्या। जिले के बीकापुर कोतवाली के खजुराहट स्थित रत्नावली कैलाशनाथ भारत पेट्रोल पंप पर वसूली करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने जांच में फंसाने का झांसा देकर दो बार में 10 हजार रुपये वसूल लिए। मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। अब तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पेटोल पंप के मैनेजर शिव शंकर पांडे ने पुलिस को बताया कि 10 अप्रैल को को रात में बाइक से तीन लोग आए और खुद को चेकिंग अफसर बताने लगे। उन लोगों ने कहा कि हमें पेट्रोल पंप पर घटतौली व मिलावट की शिकायत मिली है अभी पेट्रोल पंप चेक करना है। मैंने पूछा कि आप कौन है कहां से आए है इस पर मुझे व सेल्समैन को गाली देते हुए बोले कि तुम्हारे खिलाफ पेट्रोलियम मंत्रालय को रिपोर्ट भेज दूंगा तब पता चलेगा मैं कौन हूँ।

उन्होंने कुछ देर बाद कहा कि हमें कुछ ठीक नहीं लग रहा है। कुछ खर्च करो नहीं तो रिपोर्ट तैयार करके आगे भेज दूंगा। उन्होंने 25 हजार रुपये मांगे। मैं बोला इतना पैसा नहीं है तो तीनों लोग बोले कि जो इस समय जो है दे दो बाकी बाद में दे देना बाद में दे देना। आरोपियों ने 5 हजार रुपये ले लिए। 4 मई की रात को करीब पौने दस बजे एक बोलेरो गाड़ी आई, जिसमें दीपक श्रीवास्तव, सोनू यादव, पिटू सिंह व 4-5 लोग अज्ञात पेट्रोल पंप पर आए और कहा आज फिर से पेटोल पंप चेक करूंगा।

इस दौरान आरोपियों ने कहा कि अभी तुम्हारा पिछला वाला भी 20 हजार बकाया है। आज दे दो नहीं तो अच्छा नहीं होगा। डर के मारे मैनेजर ने फिर से पांच हजार रुपये दे दिए। इसके बाद सभी आरोपी गंदी-गंदी गाली देते हुए भाग निकले। साथ ही पंप मालिक को जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद मैनेजर ने खुद थाने जाकर पुलिस को कंप्लेंट दी, जिसके बाद पुलिस ने तीन लोगों को नामजद करते हुए एक अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया था।

पेट्रोल पंप मालिक जितेंद्र उपाध्याय के मुताबिक पैसे वसूलने वाले आरोपी एक बार आए थे तो खुद को मीडियाकर्मी बता रहे थे। सीओ सत्येन्द्र त्रिपाठी ने बताया ने क्षेत्र में किसी को अराजकता नहीं करने दिया जाएगा। इसके अलावा कई और नामी गिरामी लोगों को पुलिस तलाश रही है। तीनों आरोपी सोनू, दीपक व पिंटू को जेल भेज दिया गया है। साथ ही आरोपियों की एक बोलेरो कार भी सीज की गई है।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: पुलिस मुठभेड़ में उत्तराखंड से फरार 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

संबंधित समाचार