बहराइच: बाइक और कार में जोरदार भिडंत, मासूम समेत तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जरवलरोड/बहराइच। जिले के कैसरगंज थाना क्षेत्र में लखनऊ-बहराइच मार्ग पर बाइक और कार में आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक सवार मासूम समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी का इलाज सीएचसी में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अफ़ज़ल (21) पुत्र अजीजुल हसन उम्र अपनी भाभी सालिहा (30) और चार वर्षीय भतीजी …

जरवलरोड/बहराइच। जिले के कैसरगंज थाना क्षेत्र में लखनऊ-बहराइच मार्ग पर बाइक और कार में आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक सवार मासूम समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी का इलाज सीएचसी में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अफ़ज़ल (21) पुत्र अजीजुल हसन उम्र अपनी भाभी सालिहा (30) और चार वर्षीय भतीजी के साथ बाइक द्वारा बिसैंधा कैसरगंज से अपने घर जा रहे थे।

कैसरगंज थाना क्षेत्र के बहराइच मार्ग पर कोनारी के निकट लखनऊ की ओर से आ रही कार से सीधी टक्कर हो गयी। जिसमे बाइक सवार अफ़ज़ल गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसकी भाभी सालिहा को भी चोटे आयी। जबकि बच्ची को मामूली चोट आई। घायलो को ग्रामीणो की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज पर भर्ती कराया गया। जंहा उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना स्थानीय थाने पर दे दी गयी है। पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें:-संभल : अनियंत्रित कार सड़क किनारे पलटी, चालक समेत चार घायल

संबंधित समाचार