योगी सरकार ने पुलिस का राजनीतिक दुरुपयोग कर इंसाफ को थानों में गिरवी रख दिया: अखिलेश यादव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। सत्ता के संरक्षण में गुंडाराज व्यवस्था चल रही है। उन्होंने कहा कि ललितपुर में दुष्कर्म के आरोपी एसओ को वीआईपी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। इसी से अंदाजा लगया जा रहा …

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। सत्ता के संरक्षण में गुंडाराज व्यवस्था चल रही है। उन्होंने कहा कि ललितपुर में दुष्कर्म के आरोपी एसओ को वीआईपी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। इसी से अंदाजा लगया जा रहा है कि मुख्यमंत्री किसी बेटी को कितना न्याय दिला सकते हैं।

सपा अध्यक्ष ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा का यही इतिहास रहा है कि वह अपराधी तत्वों को सत्ता का संरक्षण देती है। सर्वाधिक विधायक अपराधी भाजपा के ही हैं। भाजपा सरकार ने पुलिस का राजनीतिकरण कर इंसाफ को थानों में गिरवी रख दिया है। ऐसी सरकार से न्याय की अपेक्षा बेमानी है। लोकतंत्र में मर्यादा, राजधर्म और शुचिता होती है। सपा मुखिया ने कहा कि मुख्यमंत्री का एंटी रोमियो स्क्वाड तो कहीं दिखता नहीं, बेटियों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। शासन प्रशासन तंत्र में संवेदना का अभाव है। असामाजिक और अपराधी तत्व बेखौफ घूम रहे हैं।

अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में अपराध थानों से होने लगे हैं। फतेहपुर में रेप के एक दिन बाद पीड़ित दलित लड़की ने आत्महत्या कर ली। शाहजहांपुर में शादी समारोह में आईजी-डीआईजी की मौजूदगी में चंद दूरी पर हिस्ट्रीशीटर ने फल विक्रेता को गोली मार कर हत्या कर दी। मेरठ में अपहरण के बाद किशोर की हत्या कर दी गई। ललितपुर के महरौनी थाने में चोरी के शक में महिला को निर्वस्त्र कर पीटा गया। बाराबंकी में बारात देखने गई बच्ची का शव मिला। राजधानी लखनऊ के माल क्षेत्र से लापता बच्चे का 20 दिन बाद भी सुराग नहीं मिला।

यह भी पढ़ें:-भाजपा ने पुलिस का किया गलत इस्तेमाल, अब थाने हुए अराजक: अखिलेश यादव

संबंधित समाचार