Iraq Fever Death : इराक में 40 रक्तस्रावी बुखार के मामले दर्ज, आठ लोगों की मौत
बगदाद। इराक के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में (रक्तस्रावी बुखार) हेमोरेजिक वायरल फीवर (वीएचएफ) से आठ लोगों की मौत हो गई हैं। मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी एक बयान में बताया कि देश में इस बुखार के अब तक करीब 40 मामले समाने आए हैं। जिनमें से आठ लोगों की मौत हो चुकी …
बगदाद। इराक के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में (रक्तस्रावी बुखार) हेमोरेजिक वायरल फीवर (वीएचएफ) से आठ लोगों की मौत हो गई हैं। मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी एक बयान में बताया कि देश में इस बुखार के अब तक करीब 40 मामले समाने आए हैं। जिनमें से आठ लोगों की मौत हो चुकी हैं।
मंत्रालय के प्रवक्ता सैफ अल-बद्र ने कहा कि धी कार प्रांत में संक्रमण के 23 मामले सामने आए है और पांच लोगों की मौत हुई हैं। उन्होंने किरकुक प्रांत में ताजा मौतों की पुष्टि की हैं। उन्होंने कहा कि वीएचएफ का पहला मामला घी कार प्रांत में पिछले महीने सामने आया था उसके बाद इस बीमारी के मामले कई प्रांतों में सामने आए हैं।
दक्षिण कोरिया में कोरोना के 39,600 नये मामले
सियोल दक्षिण कोरिया में पिछले 24घंटे में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 39,600 नये मामले सामने के साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या 17,504,334 हो गयी हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि नये मामलों में से 26 बाहर से आये लोगों के मामले हैं। यह संख्या अब 32,147 हो गई हैं। उन्होंने बताया कि देश में गंभीर मरीजों की संख्या चार घटकर 419 हो गई हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान 83 लोगों की हुई है। जिससे इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 23,289 हो गई। मृत्यु दर 0.13 प्रतिशत है।
ये भी पढ़ें : Havana explosion : क्यूबा की राजधानी हवाना के होटल में विस्फोट, 22 लोगों की मौत, 74 हुए घायल
