शर्मनाक: बांदा में बाप ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म, पीड़िता ने लगाई फांसी, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा। मर्का थाना क्षेत्र में शराब के नशे में पिता ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया जिसके बाद बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की बहन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। कस्बा निवासी 19 साल की युवती के साथ उसी के पिता ने गुरुवार को शराब के …

बांदा। मर्का थाना क्षेत्र में शराब के नशे में पिता ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया जिसके बाद बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की बहन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।

कस्बा निवासी 19 साल की युवती के साथ उसी के पिता ने गुरुवार को शराब के नशे में दुष्कर्म किया था। शुक्रवार को उसने कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर उसकी बहन ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस बहन की शिकायत पर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।

एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया, मृतक युवती की बहन की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आज युवती का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

पढ़ें- गुजरात: दलित महिला और नाबालिग़ पुत्री से दुष्कर्म करने वाले तांत्रिक को उम्रक़ैद

संबंधित समाचार