हरदोई: नगर विकास राज्यमंत्री ने कान्हा गौशाला और सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई/ सण्डीला। नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर कान्हा गौशाला और नगर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। गौशाला निरीक्षण के दौरान उन्होंने गायों को खिलाने वाले चारे के सम्बंध में कर्मियों से जानकारी प्राप्त किया और उनके रहने व खाने पानी पीने की व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी …

हरदोई/ सण्डीला। नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर कान्हा गौशाला और नगर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। गौशाला निरीक्षण के दौरान उन्होंने गायों को खिलाने वाले चारे के सम्बंध में कर्मियों से जानकारी प्राप्त किया और उनके रहने व खाने पानी पीने की व्यवस्था का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में गायों को छाया नहीं मिल पा रही है जिससे मवेशियों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। उन्होंने मवेशियों को छाया में रहने के लिए गौशाला परिसर में पीपल व बरगद के वृक्ष लगाने के निर्देश दिए और सफाई व्यवस्था पानी और चारे की व्यवस्था देखकर वहां पर मौजूद नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी व पालिका कर्मियों की सराहना की और प्रसन्नता जाहिर की। इसके बाद राज्यमंत्री ने नगर के वार्ड नम्बर 17 की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।

उन्होंने सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने लिए नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा बीमारियों और मच्छरों पर नियंत्रण रखने के लिए सफ़ाई व्यवस्था बहुत आवश्यक है। नगर पालिका कार्यालय का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद अशोक रावत, अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र प्रताप सिंह, कर अधीक्षक अनिल आनन्द, अवर अभियंता जलकल सुनील यादव,सफ़ाई वें खाद्य निरीक्षक सौरभ शुक्ला आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

पढ़ें-गाजियाबाद: दो बहनों से हुई छेड़छाड़, भाई ने उठाई आवाज तो चाकुओं से गोदा, आरोपी फरार

संबंधित समाचार