पंजाब में शिक्षा विभाग ने इन पदों पर निकाली बंपर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन
अगर आप पंजाब में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक बेहतरीन मौका हो सकता है। दरअसल यहां के शिक्षा विभाग ने बंपर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों पर आवेदन काफी समय से चल रहा है और बार-बार इनके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट आगे बढ़ा दी जाती है। पंजाब में मास्टर …
अगर आप पंजाब में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक बेहतरीन मौका हो सकता है। दरअसल यहां के शिक्षा विभाग ने बंपर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों पर आवेदन काफी समय से चल रहा है और बार-बार इनके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट आगे बढ़ा दी जाती है। पंजाब में मास्टर कैडर पदों पर आवेदन की अंतिम तारीख अब 15 मई 2022 कर दी गई है। वो कैंडिडेट्स जो किसी वजह से अभी तक अप्लाई न कर पाएं हों, वे अब कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए उन्हें एजुकेशन रिक्रूटमेंट बोर्ड पंजाब की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
बता दें पंजाब में निकले इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता है – educationrecruitmentboard.com ये भी जान लें कि इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 4161 पद भरे जाएंगे। बता दें इससे पहले ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 5 मई 2022 थी। 15 मई के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ताजा अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
मास्टर कैडर के 4161 पदों को लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास बी.एड के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होना चाहिए। इसके साथ ही आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 से 37 वर्ष के बीच मांगी गई है। सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट होगी।
इसे भी पढ़ें-
भारतीय डाक विभाग में निकली बंपर वैकेंसी, 10वीं पास करें आवेदन
