मुरादाबाद : केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग, करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। जनपद के थाना कटघर इलाके के ईदगाह रोड स्थित गुरु नानक केमिकल गोदाम में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते दुकान के ऊपर बने गोदाम में आग ने विकराल रूप ले लिया। आनन-फानन में दुकान स्वामी ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। जिसके बाद अग्निशमन विभाग …

मुरादाबाद, अमृत विचार। जनपद के थाना कटघर इलाके के ईदगाह रोड स्थित गुरु नानक केमिकल गोदाम में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते दुकान के ऊपर बने गोदाम में आग ने विकराल रूप ले लिया। आनन-फानन में दुकान स्वामी ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। जिसके बाद अग्निशमन विभाग के कर्मियों के साथ ही दुकान स्वामी के स्टाफ और इलाके के लोगों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया है। फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया।

जानकारी के अनुसार, करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। जबकि गनीमत यह रही कि इसमें किसी की जान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : भाजपा पार्षद रुचि चौधरी बनीं नगर निगम कार्यकारिणी की उपाध्यक्ष

 

 

संबंधित समाचार