सीएम योगी ने मथुरा सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत पर जताया दुख, घायलों के उपचार कराए जाने के दिए निर्देश
लखनऊ। सीएम योगी ने यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा मथुरा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में सात लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से शनिवार को जारी शोक संदेश में योगी ने इस घटना में मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने स्थानीय प्रशासन …
लखनऊ। सीएम योगी ने यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा मथुरा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में सात लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से शनिवार को जारी शोक संदेश में योगी ने इस घटना में मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
सीएम ने स्थानीय प्रशासन को इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
बता दें कि यमुना एक्सप्रेस वे पर मथुरा के नजदीक शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के सात सदस्यों की मृत्यु हो गयी जबकि एक बालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल हो गये।
सभी हताहत हरदोई जिले के संडीला क्षेत्र में गांव बहादुरपुर के निवासी थे और अपने गांव से नोएडा लौट रहे थे।
मृतकों में तीन महिलाएं, एक बालक और तीन पुरुष शामिल हैं। हादसे में घायल हुए एक बालक समेत दो लोगों की हालत गंभीर है। इन्हें मथुरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पढ़ें-रायबरेली: गंगा स्नान करने गए तीन युवक डूबे, गोताखोरों ने बचाई दो की जान, एक की तलाश जारी
