कैदियों के कल्याण के लिये गोरखपुर जिला कारागार में हुआ पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ
गोरखपुर। शनिवार को जिला कारागार गोरखपुर में बंद कैदियों के कल्याण के लिये गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार द्वारा पंच कुण्डीय यज्ञ कराया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक ओपी कटियार, जेलर प्रेम सागर शुक्ल, डिप्टी जेलर मुकेश प्रकाश, ब्रजेश कुमार पाण्डेय, भोलानाथ भारती एवं अन्य स्टाफ द्वारा तथा प्रत्येक बैरक के राइटर एवं अन्य …
गोरखपुर। शनिवार को जिला कारागार गोरखपुर में बंद कैदियों के कल्याण के लिये गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार द्वारा पंच कुण्डीय यज्ञ कराया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक ओपी कटियार, जेलर प्रेम सागर शुक्ल, डिप्टी जेलर मुकेश प्रकाश, ब्रजेश कुमार पाण्डेय, भोलानाथ भारती एवं अन्य स्टाफ द्वारा तथा प्रत्येक बैरक के राइटर एवं अन्य बंदियों द्वारा हवन एवं पूजन पूरे विधि विधान से किया गया।

बता दें कि अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट एवं युवा प्रकोष्ठ के द्वारा शनिवार को जिला एवं मण्डलीय कारागार गोरखपुर में वरिष्ठ जेल अधीक्षक एवं जेलर की उपस्थिति में सम्पन्न पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ में सभी कैदियों ने यज्ञ में भाग लिया।

पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ के दौरान व्यास पीठ से पधारे अजय कुमार चौबे ने बताया कि आत्मा परमात्मा का अंश है।हमे अपने आत्मा की आवाज को सुनना चाहिए और अपने गुरु के संरक्षण में रहना चाहिये। गुरु तो बहुत मिलते है परंतु सदगुरुदेव एक ही मिलते है। इस संसार मे जो भी मानव नित्य अपने सदगुरुदेव का ध्यान करके अपने दैनिक कार्यो को करता है वह अवश्य ही सफलता प्राप्त करता है। हम सभी अपने मन चित एवं वाणी को जितना संयमित करते है उतना ज्यादा जीवन में लाभान्वित होते है।

इस दौरान मुख्य ट्रस्टी दीना नाथ सिंह ने कहा कि इस मृत्युलोक में हम सभी से गलतियां होती है और होती रहेंगी, परन्तु हम सभी को आत्म चिंतन के माध्यम से अपने कमियों को खोजना और उसका परिष्कार करना ही यज्ञ है। अगर हम ऐसा अपने जीवन मे नित्य करते है तो हम आदर्श व्यक्ति एवं आदर्श परिवार के रूप में पहचाने जाएंगे। कार्यक्रम में गायत्री परिवार से परिवर्जक राजेन्द्र शर्मा, नारायण दत्त तिवारी एवं आशीष कुमार गुप्ता शामिल हुए।
यह भी पढ़ें:-शांतिकुंज के बाद दूसरे स्थान पर होगी अयोध्या की गायत्री शक्तिपीठ : डॉ. चिन्मय पंड्या
