अब मोहाली कोर्ट ने किया तेजिंदर बग्गा के खिलाफ वारंट जारी, गिरफ्तारी कर अदालत में पेश करने का आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली । भाजपा नेता तेजिंदर सिंह बग्गा के खिलाफ मोहाली की अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। कोर्ट की तरफ से जारी वारंट में कहा गया है कि बग्ग को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया जाए। जानकारी के मुताबिक पंजाब के मोहाली की कोर्ट ने 7 मई को दिल्ली बीजेपी के …

नई दिल्ली । भाजपा नेता तेजिंदर सिंह बग्गा के खिलाफ मोहाली की अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। कोर्ट की तरफ से जारी वारंट में कहा गया है कि बग्ग को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया जाए।

जानकारी के मुताबिक पंजाब के मोहाली की कोर्ट ने 7 मई को दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ नया गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। मोहाली के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए पंजाब पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच से बग्गा को गिरफ्तार करने और कोर्ट में पेश करने के लिए कहा है।

बताया जाता है कि बग्गा के खिलाफ साहिबजादा अजीत सिंह नगर के क्रिमिनल कोर्ट के नायियक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की अदालत ने अरेस्ट वारंट जारी किया। बग्गा के खिलाफ पंजाब पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आईपीसी की धारा 153 A, 505, 505 (2) और 506 के तहत मामला दर्ज किया था।  इसी मामले में कोर्ट ने वारंट जारी कर बग्गा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने को कहा है।

इसे भी पढ़ें-

सीएम हेमंत सोरेन और उनकी सरकार भ्रष्टाचारियों के पीछे खड़ी है- दीपक प्रकाश

संबंधित समाचार