मुरादाबाद : आरएसडी एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया मातृ दिवस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। आरएसडी एकेडमी में शनिवार को एनसीसी कैडेट्स द्वारा मातृ दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कैडेट्स ने हस्त निर्मित बुके व ग्रीटिंग कार्ड बनाए। साथ ही वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान निदेशक डॉ. विनोद कुमार ने बताया की हर वर्ष आठ मई को पूरी दुनिया में मातृ दिवस …

मुरादाबाद, अमृत विचार। आरएसडी एकेडमी में शनिवार को एनसीसी कैडेट्स द्वारा मातृ दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कैडेट्स ने हस्त निर्मित बुके व ग्रीटिंग कार्ड बनाए। साथ ही वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।
इस दौरान निदेशक डॉ. विनोद कुमार ने बताया की हर वर्ष आठ मई को पूरी दुनिया में मातृ दिवस के रूप में मनाती है। एनसीसी कैडेट ने भी अपनी माताओं को समर्पित करने हेतु हस्त निर्मित बुके व ग्रीटिंग कार्ड तैयार किए। जो वह अपनी माताओं को मातृ दिवस के उपलक्ष में देंगे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ मयंक शर्मा व आयोजन लेफ्टिनेंट कुमारी सुखरानी के द्वारा किया गया। उधर नोसगे स्कूल में मदर्स डे के उपलक्ष में माताओं के लिए पूल पार्टी व खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई। इसमें बच्चों ने विभिन्न गानों पर नृत्य कर अपनी माताओं को भाव-विभोर कर दिया। साथ ही बच्चों ने मां के लिए भावनाओं से ओतप्रोत कार्ड भी बनाए। इसमें नर्सरी के युवान गुप्ता, आयाशं सक्सेना, कियांश वर्मा, अश्विक, हुदा, गौरीका।

वहीं कक्षा एलकेजी के अब्दुल, नैतिक, संस्कृति, श्रेयांश, अनमोल, मोहि, काव्या और यूकेजी की जैसिका, अंश प्रजापति, दीपक, प्रतीक, रॉबिन, नव्यम, परी आदि ने प्रस्तुति दी। इस दौरान प्रबंधक नीरज गुप्ता ने बताया कि डांस प्रतियोगिता में दीपांशी मां और भव्यजीत ने प्रथम और कीर्ति रस्तोगी व मोहि ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कहा कि कुंता देवी और दीपक ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस मौके पर तनवी गुप्ता, अनूधी टंडन, ज्योति, हेमा भट्ट व हर्षिता, डॉ जी कुमार, अंजू सुखीजा, ज्योति पाठक नाज़नीन खान, मोनिका भटनागर, अभिषेक शर्मा, मुकुल सक्सेना, रिया मोहिनी सिंह, उन्नति, शताक्षी, खुशी, गौरी, अर्चिता, आरती आदि लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : भाजपा पार्षद रुचि चौधरी बनीं नगर निगम कार्यकारिणी की उपाध्यक्ष

 

संबंधित समाचार