रायबरेली: विकास खण्ड कार्यालय अचानक पहुंचे ग्राम विकास आयुक्त ,परिसर का किया निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। शनिवार को विकास खण्ड कार्यालय पहुंचे आयुक्त ग्राम्य विकास वीरेन्द्र कुमार सिंह ने लगभग एक घण्टे तक खण्ड विकास अधिकारी शकील अमहद सहित कार्यालय में उपस्थित अधिकारी व कर्मचारी से योजनाओं आदि के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होने पूरे परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने फाइलों के रख रखाव, आवासी कमरों …

रायबरेली। शनिवार को विकास खण्ड कार्यालय पहुंचे आयुक्त ग्राम्य विकास वीरेन्द्र कुमार सिंह ने लगभग एक घण्टे तक खण्ड विकास अधिकारी शकील अमहद सहित कार्यालय में उपस्थित अधिकारी व कर्मचारी से योजनाओं आदि के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होने पूरे परिसर का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होने फाइलों के रख रखाव, आवासी कमरों के दुरूस्तीकरण, परिसर में जमी घासफूस को साफ करा पूरे परिसर में फूलदार वृक्ष लगाने के निर्देश दिये। इसके बाद उन्होने विकास खण्ड के चन्दापुर गांव पहुंच अमृत सरोवर योजना के तहत बने श्री बांके बिहारी कुण्ड का निरीक्षण किया। जिसमें तत्काल पानी भरवाने सहित पूरे तालाब का बागवानी कर सौन्दर्यीकरण किए जाने के निर्देश दिये।

इसके अलावां गांव में बने मिनी सचिवालय का भी औचक निरीक्षण किया। यही नही इस दौरान उन्होने चन्दापुर के बडे़ राजा कौशलेन्द्र प्रताप सिंह से औपचारिक मुलाकात कर क्षेत्र के विकास पर भी चर्चा की। आयुक्त ग्राम्य विकास वी के सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा चलायी गयी योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्वयन, अधिक से अधिक प्रचार प्रसार व अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से औचक निरीक्षण किया गया है।

जो भी कमियां मिली है उन्हे सुधार करने के निर्देश बीडीओ को दिये गये हैं। इस दौरान उनके साथ संयुक्त आयुक्त धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, डी सी मनरेगा जी पी कुशवाहा, एपीओ राजीव त्यागी, एडीओसी अरूण श्रीवास्तव, जेई आरईडी अच्युत अग्रवाल, एडीओ पंचायत मनोज कुमार पाण्डेय, ग्राम पंचायत अधिकारी शिखर शुक्ला, मनोज कुमार, अतुल कुमार, वैभव मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

पढ़ें-अमेठी: सभी विकास खण्डों में सजा गरीब कल्याण मेला, डीएम व एसपी ने किया स्टालों का अवलोकन

संबंधित समाचार