शामली में चेकिंग के दौरान 48 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शामली। उत्तर प्रदेश में शामली जिले के झिंझाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 48 किलो चरस बरामद की है। पकड़ गई चरस की कीमत करीब 50 लाख रुपये बतायी गयी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि झिंझाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान स्कूटी …

शामली। उत्तर प्रदेश में शामली जिले के झिंझाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 48 किलो चरस बरामद की है। पकड़ गई चरस की कीमत करीब 50 लाख रुपये बतायी गयी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि झिंझाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान स्कूटी पर आ रहे एक संदिग्ध दिखाई रहे युवक को पकड लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 48 किलो चरस बरामद हुई जबकि दो अन्य मौके से फरार हो गए।

पूछताछ करने पर आरोपित ने अपना नाम शहीद निवासी मौहल्ला दरबार खुर्द कैराना बताया। थाना प्रभारी रोजंत त्यागी ने बताया कि बरामद की गयी चरस की कीमत करीब 50 लाख रुपये है। आरोपित से की गयी पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर चरस को लकडी के नीचे छिपाकर लाया था। चरस कहां से आई और इसे कहां सप्लाई करना था, इस संबंध में भी आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-बरेली: सरकारी अनाज की कालाबाजारी, 2 आरोपी गिरफ्तार…खाद्यान्न समेत ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

संबंधित समाचार