लखनऊ: कार का शीशा तोड़कर जेवर व नकदी ले उड़े चोर, केस दर्ज
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मड़ियांव थानांतर्गत जैविक भवन के समीप गत शुक्रवार देर रात सड़क किनारे खड़ी कार का शीशा तोड़कर अज्ञात चोरों ने सोने के जेवर और 20 हजार रुपये नगद पर हाथ साफ कर दिया। कार के मालिक सीतापुर निवासी अनिकेत राज चौहान ने मड़ियांव थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज …
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मड़ियांव थानांतर्गत जैविक भवन के समीप गत शुक्रवार देर रात सड़क किनारे खड़ी कार का शीशा तोड़कर अज्ञात चोरों ने सोने के जेवर और 20 हजार रुपये नगद पर हाथ साफ कर दिया। कार के मालिक सीतापुर निवासी अनिकेत राज चौहान ने मड़ियांव थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
लिखित शिकायत में अनिकेत ने बताया कि वह गत शुक्रवार अपनी कार से रिश्तेदार के घर बाराबंकी जा रहा था। रास्ते में लखनऊ के मड़ियांव थानांतर्गत जैविक भवन के समीप रात करीब नौ बजे कार को सड़क के किनारे खड़ा कर वह खरीदारी करने चला गया। वापस लौटा तो पाया कि कार का शीशा टूटा हुआ था और कार में रखे सोने के चार कंगन, एक जंजीर और 20 हजार रुपये नगद गायब थे।
जैविक भवन के पास कार का शीशा तोड़कर चोरी की शिकायत मिली है। घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज खोजा जा रहा है, ताकि चोरों की पहचान कर गिरफ्तार किया जा सके…अनिल कुमार, प्रभारी निरीक्षक, मड़ियांव।
यह भी पढ़ें:-रुद्रपुर: पॉश कॉलोनियों के महंगे घरों में रहने वाले निकले बिजली चोर
