रायबरेली: घर में फांसी पर लटकता मिला युवक का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। एक युवक ने रात में अपने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। मामला हरचंदपुर थाना क्षेत्र के टांडा गांव का है। गांव के रहने वाले युवक अर्जुन पासी का शव रविवार की प्रातः उसके घर के …

रायबरेली। एक युवक ने रात में अपने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। मामला हरचंदपुर थाना क्षेत्र के टांडा गांव का है। गांव के रहने वाले युवक अर्जुन पासी का शव रविवार की प्रातः उसके घर के एक कमरे में लटकता मिला है। युवक के पिता शीतला प्रसाद ने बताया कि शनिवार की शाम को अर्जुन ने पूरे परिवार के साथ खाना खाया था।

उसके बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। रविवार की सुबह जब घर के लोग सोकर उठे और उसके कमरे में गए तो उसका शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। यह दृश्य देखते ही परिवार में कोहराम मच गया।

अर्जुन की मां कमला, बहनें निशा व शोभा, भाइयों बाल करन और अरविंद इस घटना से गहरे सदमें में है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।

पढ़ें-सहारनपुर पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, पुलिस ने पॉलिथिन में इकट्‌ठा किए शव के टुकड़े, DNA से होगी शिनाख्त

संबंधित समाचार