प्रयागराज: 80 वर्ष से अधिक आयु के 13 पेंशनरों का हुआ सम्मान
प्रयागराज। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिकोत्सव रविवार को आर्य कन्या गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति राजीव लोचन मेहरोत्रा और विशिष्ट अतिथि आर्यकन्या के चेयरपर्सन पंकज जायसवाल ने 80 वर्ष से अधिक आयु के 13 पेंशनर सदस्यों को सम्मानित किया। इसके अलावा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत 19 मेधावी छात्राओं …
प्रयागराज। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिकोत्सव रविवार को आर्य कन्या गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति राजीव लोचन मेहरोत्रा और विशिष्ट अतिथि आर्यकन्या के चेयरपर्सन पंकज जायसवाल ने 80 वर्ष से अधिक आयु के 13 पेंशनर सदस्यों को सम्मानित किया। इसके अलावा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत 19 मेधावी छात्राओं और दो राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
एसोसिएशन के सदस्य पूर्व आयुक्त बीके सिंह, पूर्व डीआईजी डी के राय, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. जीसी सिन्हा और प्रसिद्ध गायनोकोलॉजिस्ट डॉ. रमा मिश्रा (मरणोपरांत) को भी सम्मानित किया गया। एसोसिएशन के कार्यों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान देने के लिए 12 सदस्यों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि ने एसोसिएशन की सदस्य जयश्री श्रीवास्तव के उपन्यास ‘कोरा आंचल’ और ‘मैं देवकी नहीं’ का विमोचन किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में डॉ. पीके सिन्हा, डॉ. सुधा प्रकाश, जयश्री श्रीवास्तव, सर्वेश मिश्रा, एनके जौहरी व जे पी शर्मा आदि ने गाने सुनाए। अध्यक्षता करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष पूर्व आयुक्त आरएस वर्मा ने कैशलेस चिकित्सा योजना लागू करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। कहा कि 65, 70 व 75 वर्ष की आयु पर पेंशन वृद्धि हो, पुरानी पेंशन पुनः लागू करें और प्रयागराज में एम्स स्थापित किया जाए।
यह भी पढ़ें:-प्रयागराज सामूहिक हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, डकैतों ने की थी महिलाओं के साथ दरिंदगी
