अमेरिका ने की सिनाई आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने सिनाई प्रायद्वीप में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है, जिसमें मिस्र के 11 जवान शहीद हो गये। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने शनिवार को बयान में कहा,“अमेरिका ने सिनाई में मिस्र की सेना के जवानों को निशाना बनाकर किये गये आतंकवादी हमले की निंदा की …

वाशिंगटन। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने सिनाई प्रायद्वीप में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है, जिसमें मिस्र के 11 जवान शहीद हो गये। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने शनिवार को बयान में कहा,“अमेरिका ने सिनाई में मिस्र की सेना के जवानों को निशाना बनाकर किये गये आतंकवादी हमले की निंदा की है।

अमेरिका दशकों से इस क्षेत्र में आतंकवाद का सामना करने में मिस्र की मदद कर रहा है। हम इस जघन्य हमले में अपने प्रियजनों को खोने वालों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।” इससे पहले शनिवार का मिस्र के सेना प्रवक्ता ने कहा कि स्वेज नहर के पास आतंकवादियों के एक समूह ने सैनिकों पर हमला किया।

इस हमले में सेना का एक अधिकारी और 10 जवान शहीद हो गये हैं। प्रवक्ता ने कहा कि सेना द्वारा आतंकवादी हमले की माकूल जवाबी कार्रवाई में पांच आतंकवादी घायल हुए हैं।

ये भी पढ़ें:- Sri Lanka Emergency : श्रीलंका में सियासी संकट बरकरार, विपक्ष ने अंतरिम सरकार बनाने का प्रस्ताव ठुकराया

संबंधित समाचार