हरदोई: आर्थिक तंगी के कारण मां-बाप, दो बेटों-बहुओं और पोते का शव एक ही गड्ढे में दफनाया गया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई/सण्डीला। गत दिन मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए भीषण कार एक्सीडेंट में एक ही परिवार के मरने वाले सातों शव ग्राम सुंदरपुर पहुंचने पर आज अंतिम संस्कार कर दिया गया। सातों शव को एक ही बड़े गड्ढे में दफन किये जाने पर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जाता है …

हरदोई/सण्डीला। गत दिन मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए भीषण कार एक्सीडेंट में एक ही परिवार के मरने वाले सातों शव ग्राम सुंदरपुर पहुंचने पर आज अंतिम संस्कार कर दिया गया। सातों शव को एक ही बड़े गड्ढे में दफन किये जाने पर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जाता है आर्थिक तंगी के रिश्तेदारों ने निर्णय लिया कि शव को जलाया नहीं जाएगा दफन किया जाएगा।

मृतक के रिश्तेदार पप्पू ने बताया कि विगत दिनों परिवार में दो शादियां होने के कारण आर्थिक स्थित ठीक नहीं है क्योंकि अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं थे। इसलिए जेसीबी द्वारा खेत में एक बड़ा गढ्ढा खोदा गया जिसमें सभी सातों शव को एक साथ दफन कर दिया गया।

इस सम्बंध उपजिलाधिकारी सण्डीला देवेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि मृतकों के परिवार में शव को दफन करने की प्रक्रिया है। इस लिए उन्होंने ऐसा किया। मृतक के परिजनों की आर्थिक स्थिति ठीक थी। प्रशासन द्वरा उनकी आर्थिक सहायता के लिए अग्रिम कारवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-मथुरा-यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत, दो घायल

संबंधित समाचार