बरेली: चार करोड़ के उपकरणों की जांच ठंडे बस्ते में डाली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। सरकारी तंत्र के भी क्या कहने अपने आर्थिक लाभ के कारण आमजन को सुविधाओं से वंचित कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ 300 बेड अस्पताल के संचालन से पूर्व में की गई उपकरणों की खरीद में किया गया है। उपकरण गायब होने की शिकायत जब उच्चाधिकारियों तक पहुंची तो मामले की जांच …

अमृत विचार, बरेली। सरकारी तंत्र के भी क्या कहने अपने आर्थिक लाभ के कारण आमजन को सुविधाओं से वंचित कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ 300 बेड अस्पताल के संचालन से पूर्व में की गई उपकरणों की खरीद में किया गया है। उपकरण गायब होने की शिकायत जब उच्चाधिकारियों तक पहुंची तो मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की गई, लेकिन तीन माह का समय बीतने के बाद भी जांच पूरी नहीं हो सकी है।

क्या है पूरा मामला
वर्ष 2015-16 में 300 बेड अस्पताल में 4.80 करोड़ रुपये से चिकित्सीय उपकरणों की खरीद की गई थी, लेकिन अब तक उन उपकरणों के बारे में जानकारी नहीं हो सकी। इस मामले में चार बाबुओं के बयान कई चरणों में दर्ज कराए जा चुके हैं। इसके साथ ही तत्कालीन स्टोर प्रभारी समेत कई अफसरों के बयान भी दर्ज हो चुके हैं, लेकिन अब तक खरीदे गए चिकित्सीय उपकरणों के बारे में किसी को जानकारी नहीं हो सकी। इस मामले की जांच करने के लिए एडी हेल्थ ने तीन सदस्यीय टीम का गठन किया था, लेकिन टीम भी अब तक जांच आख्या तक तैयार नहीं कर सकी। इस संबंध में एडी हेल्थ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि टीम की ओर से जांच की जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- बरेली: जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड के बाहर जलभराव

संबंधित समाचार