तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के पिता ने केजरीवाल पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- उनके परिवार को डराने के लिए केजरीवाल पंजाब पुलिस का इस्तेमाल कर रहे हैं
पंजाब। बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को लेकर छिड़ा विवाद लगाातार तूल पकड़ता जा रहा है। अब तेजिंदर पाल बग्गा के पिता ने आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तेजिंदर पाल बग्गा के पिता प्रीतपाल का कहना है कि केजरीवाल उनके बेटे से डरते हैं। प्रीतपाल ने आरोप लगाया …
पंजाब। बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को लेकर छिड़ा विवाद लगाातार तूल पकड़ता जा रहा है। अब तेजिंदर पाल बग्गा के पिता ने आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तेजिंदर पाल बग्गा के पिता प्रीतपाल का कहना है कि केजरीवाल उनके बेटे से डरते हैं। प्रीतपाल ने आरोप लगाया कि उनके परिवार को डराने के लिए केजरीवाल पंजाब पुलिस का इस्तेमाल कर रहे हैं।
बीते कुछ दिनों में, पंजाब पुलिस द्वारा बग्गा की गिरफ्तारी और रिहाई, फिर अगले दिन मोहाली की एक अदालत द्वारा बीजेपी नेता के खिलाफ जारी गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, उनके लिए बहुत कठिन समय है लेकिन वे सच्चाई के लिए लड़ने को तैयार हैं। वहीं प्रीतपाल सिंह ने कहा, जो हो रहा है अच्छे के लिए हो रहा है और भविष्य में जो होगा वह भी अच्छे के लिए होगा। उनके बेटे के खिलाफ शनिवार को जारी गैर-ज़मानती वारंट में उन्हें हाईकोर्ट से राहत मिली है. मेरा बेटा वकीलों से सलाह ले रहा है, हम उनकी सलाह के अनुसार आगे बढ़ेंगे।
इसे भी पढ़ें-
कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 20,403- केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय
