बहराइच: दबंग ने भगवान को साक्षी मानकर खाई कसम, पुलिस ने करा दिया सुलह

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले की पुलिस भगवान भरोसे रहने लगी है। एक दबंग ने भगवान को साक्षी मानकर कसम खा ली तो मामले का सुलह करा दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस की किरकरी भी शुरू हो गई है। पीड़ितों को न्याय मिले, इसके लिए लोग पुलिस का सहारा लेते हैं। लेकिन …

बहराइच। जिले की पुलिस भगवान भरोसे रहने लगी है। एक दबंग ने भगवान को साक्षी मानकर कसम खा ली तो मामले का सुलह करा दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस की किरकरी भी शुरू हो गई है।

पीड़ितों को न्याय मिले, इसके लिए लोग पुलिस का सहारा लेते हैं। लेकिन अब जिले की पुलिस ही भगवान को साक्षी मानकर मामला निपटाने लगी है। ऐसा ही मामला जनपद के खैरीघाट थाना क्षेत्र के बैबाही चौकी की पुलिस द्वारा देखने को मिली। दर असल थाना क्षेत्र के रामपुर धोबियाहार बाजार निवासी अनिल कुमार ने गांव निवासी दबंग अनिल कुमार की शिकायत पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी से की। एसपी के निर्देश पर रविवार को चौकी इंचार्ज अनुज कुमार त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। यहां पर दबंग ने सभी आरोपों को झूठा बताया।

साथ ही अपने को सच साबित करने के लिए एक पत्थर हाथ में लेकर भगवान शिव का कसम खा लिया। भगवान को साक्षी मानकर कसम खाते ही पुलिस का दिल पसीज गया। चौकी इंचार्ज ने मामले में सुलह लगाने का निर्देश दे दिया। भगवान के कसम पर पुलिस द्वारा न्याय देने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। साथ ही पुलिस की किरकरी भी हो रही है। पुलिस व्यवस्था पर सवाल भी उठ रहे हैं।

पढ़ें-बहराइच: ग्रामीण के मकान में अज्ञात कारणों से लगी आग, हजारों का हुआ नुकसान

संबंधित समाचार