आगरा: 43 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, अगले एक हफ्ते तक नहीं मिलेगी राहत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। तपती गर्मी और झुलसाने वाली धूप से जनजीवन बेहाल है। रविवार को दिन में तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले सात दिनों तक गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। अगले दो दिन बाद तापमान और बढ़ेगा। ताजमहल,आगरा किला और अन्य स्मारकों पर गर्मी के चलते पर्यटक परेशान …

आगरा। तपती गर्मी और झुलसाने वाली धूप से जनजीवन बेहाल है। रविवार को दिन में तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले सात दिनों तक गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। अगले दो दिन बाद तापमान और बढ़ेगा।

ताजमहल,आगरा किला और अन्य स्मारकों पर गर्मी के चलते पर्यटक परेशान नजर आए। कोई छाता लगाकर गर्मी से बचने कि कोशिश करता दिखाई दिया तो कई स्थानों पर महिलाएं अपनी साड़ी के पल्लू से बच्चों का धूप से बचाव करती नजर आईं

वहीं बाजारों में भी गर्मी से बुरा हाल दिखा। दुकानों पर ग्राहकों की संख्या आधी रह गई है। स्कूलों में भी गर्मी के कारण बच्चों की संख्या घटती जा रही है। रेलवे स्टेशनों एवं बस स्टैंडों पर भी गर्मी का असर देखा गया।

पढ़ें- वाराणसी: तेज धूप और तपती गर्मी से काशी परेशान, मौसम विभाग ने लगाया अनुमान, इस सप्ताह छाए रहेंगे बादल

संबंधित समाचार