इजराइल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक के इलाके में दो फिलिस्तीनीयों को मारी गोली, मौत
यरुशलम। इजराइल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक के इलाके में रविवार को अलग-अलग घटनाओं में एक किशोर समेत दो फिलिस्तीनीयों की मौत हो गई। इससे पहले, पिछले सप्ताह इजराइल के तीन नागरिकों को मार डालने के आरोप में दो फिलिस्तीनीयों को इजराइल की पुलिस ने पकड़ा। हालिया हफ्तों में इजराइल में फिलिस्तीनी हमलों में कम …
यरुशलम। इजराइल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक के इलाके में रविवार को अलग-अलग घटनाओं में एक किशोर समेत दो फिलिस्तीनीयों की मौत हो गई। इससे पहले, पिछले सप्ताह इजराइल के तीन नागरिकों को मार डालने के आरोप में दो फिलिस्तीनीयों को इजराइल की पुलिस ने पकड़ा। हालिया हफ्तों में इजराइल में फिलिस्तीनी हमलों में कम से कम 18 इजराइली और कब्जे वाले वेस्ट बैंक में इजराइल की सैन्य कार्रवाई में 30 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए।
कब्जे वाले वेस्ट बैंक में सैन्य सुरक्षा चौकी के पास इजराइल द्वारा बनाए गए अवरोधक को पार करने के दौरान इजराइली सैनिकों ने एक फिलिस्तीनी को गोली मार दी। इजराइल की सेना ने कहा कि सैनिकों ने वेस्ट बैंक के तुलकारेम में अवरोधक के पास संदिग्ध गतिविधि देखने के बाद गोलियां चलाई। सेना ने कहा कि व्यक्ति को उपचार के लिए वहां से ले जाया गया लेकिन उसकी हालत के बारे में उन्होंने कुछ नहीं बताया।
फिलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने व्यक्ति की मौत की पुष्टि की। इजराइल की सेना ने यह भी कहा कि इजराइल के एक नागरिक ने यरुशलम के दक्षिणी क्षेत्र में चाकू लेकर घुसे एक फिलिस्तीनी को गोली मार दी। फलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि टेकोआ बस्ती में 17 वर्षीय मुतासिम अतल्ला मारा गया। सेना ने कहा कि एक और फिलिस्तीनी की तलाश की जा रही है।
अलग घटना में, पुलिस ने कहा कि एक फिलिस्तीन ने यरूशलम की पुरानी बस्ती के बाहर एक पुलिस अधिकारी को चाकू मार कर घायल कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस अधिकारियों ने हमलावर को गोली मार दी। चिकित्साकर्मियों ने कहा कि अधिकारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमलावर की हालत के बारे में पता नहीं चल पाया। हालिया हफ्तों में इस क्षेत्र में हिंसक घटनाएं बढ़ी हैं। इजराइल में भी हमले किए गए और सेना ने वेस्ट बैंक के इलाके में कार्रवाई की।
ये भी पढ़ें:- ‘अगर मेरी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होती है तो…’, ट्वीट कर एलन मस्क ने मचाई सनसनी
