बुलंदशहर: गर्भवती पत्नी को पति ने दिया तलाक, 5 महीने पहले हुई थी शादी
बुलंदशहर। जिले में एक पत्नी ने अपने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पीड़िता पत्नी का कहना है कि प्रेमिका के लिए मेरा पति मुझे छोड़ रहा है। मैं 4 महीने की गर्भवती हूं। 5 महीने पहले मेरे शादी हुई थी। उसने आरोपी शौहर पर पिटाई का भी आरोप लगाया है। आज …
बुलंदशहर। जिले में एक पत्नी ने अपने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पीड़िता पत्नी का कहना है कि प्रेमिका के लिए मेरा पति मुझे छोड़ रहा है। मैं 4 महीने की गर्भवती हूं। 5 महीने पहले मेरे शादी हुई थी। उसने आरोपी शौहर पर पिटाई का भी आरोप लगाया है।
आज सोमवार को पीड़िता ने SSP से न्याय की मांग की है। SSP ने खुर्जा कोतवाली देहात पुलिस को FIR दर्ज करने का आदेश दिया है।
शादी के बाद से ही करने लगा मारपीट
पीड़ित पत्नी तबस्सुम ने बताया कि आरोपी पति शादी के बाद से ही उसके साथ दुर्व्यवहार करने लगा। उसके साथ आए दिन मारपीट की जाने लगी।
मामले में SSP सन्तोष कुमार सिंह का कहना है कि मामले में खुर्जा कोतवाली देहात प्रभारी को जांच कर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिये गए हैं।
पढ़ें-उन्नाव: बेकाबू ट्रक ने ट्रैक्टर में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में बुजुर्ग की मौत, 2 घायल
