अयोध्या: जिले के 49 सरकारी स्कूलों का होगा कायाकल्प, दिखेंगे कॉन्वेंट जैसे
अयोध्या। अयोध्या के 43 ग्राम पंचायतों में स्थापित 49 सरकारी स्कूलों का कायाकल्प होने जा रहा है। इन स्कूलों की रंगाई-पुताई और मरम्मत कराकर इन्हें कॉन्वेंट की तरह विकसित किया जाना है। मुख्यमंत्री के अयोध्या आने के बाद इसमें तेजी आई है। अयोध्या विकास प्राधिकरण और बेसिक शिक्षा विभाग संयुक्त रूप से सीमा क्षेत्र में …
अयोध्या। अयोध्या के 43 ग्राम पंचायतों में स्थापित 49 सरकारी स्कूलों का कायाकल्प होने जा रहा है। इन स्कूलों की रंगाई-पुताई और मरम्मत कराकर इन्हें कॉन्वेंट की तरह विकसित किया जाना है। मुख्यमंत्री के अयोध्या आने के बाद इसमें तेजी आई है। अयोध्या विकास प्राधिकरण और बेसिक शिक्षा विभाग संयुक्त रूप से सीमा क्षेत्र में आने वाले 49 परिषदीय विद्यालयों को विकसित करने जा रहा है।
शासन की ओर से इसके लिए मंजूरी मिल गई है। इन स्कूलों को सुंदर बनाने के लिए 4.76 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। कायाकल्प योजना के तहत विद्यालयों में छात्र व छात्राओं के साथ दिव्यांगों के लिए अलग-अलग शौचालय बनाए जाएंगे। विद्यालयों की फर्श पर टाइल्स आदि लगाया जाएगा। साथ ही इनकी चारदीवारी और भव्य गेट का भी निर्माण कराया जाएगा।
बच्चों को शुद्ध और शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आरओ मशीन भी लगाई जाएगी। बच्चों के बैठने के लिए नए फर्नीचर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष देव पांडेय ने बताया कि शासन से मंजूरी मिलने के बाद इन स्कूलों में जल्द काम शुरू किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: जिले के 200 सरकारी स्कूलों में बनाए जाएंगे किचन गार्डन, तैयारियां हुईं शुरू
