अमरोहा: जिले भर में पुलिस ने की बैंक शाखाओं और वाहनों की जांच
अमरोहा, अमृत विचार। जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना व चौकी प्रभारियों ने बैंक, पेट्रोल पंप, व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए अभियान चलाया गया। इसके अलावा दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों के खिलाफ भी विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया। सोमवार को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी, थाना व चौकी प्रभारियों द्वारा जनपद …
अमरोहा, अमृत विचार। जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना व चौकी प्रभारियों ने बैंक, पेट्रोल पंप, व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए अभियान चलाया गया। इसके अलावा दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों के खिलाफ भी विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया।
सोमवार को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी, थाना व चौकी प्रभारियों द्वारा जनपद में विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना एवं चौकी प्रभारी द्वारा मय पुलिस बल क्षेत्र के बैंक, एटीएम, पेट्रोल पम्प, व्यापारिक प्रतिष्ठान एवं वित्तीय संस्थानों एवं लेन देन के महत्वपूर्ण स्थानों पर पहुंचे व आसपास चेकिंग की गई। समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों ने थाना क्षेत्र में स्थान चिह्नित कर सघन जांच गयी।
जनपद पुलिस द्वारा सभी बैंकों, पेट्रोल पम्प पर जाकर सीसीटीवी कैमरे, अलार्म आदि सुरक्षा उपकरणों की स्थिति को चेक किया गया। साथ ही सभी प्रबन्धकों से कुशलता जानी गई। बैंक परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गयी। बैंक डयूटी में लगे पुलिसकर्मियों को चेक कर सतर्कतापूर्वक डयूटी करने हेतु निर्देश दिये गये। जिसमें तेज रफ्तार मोटर साइकिल सवार व्यक्तियों, बिना नम्बर प्लेट वाहन, दो पहिया वाहन पर 03 सवारी, संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों को चेक कर आवश्यक कार्रवाई की गयी।
पुलिस ने वापस कराई 30 हजार की नगदी
अमरोहा। कपिल कुमार निवासी ग्राम केशीपुर थाना अमरोहा देहात के बैंक खाते से धोखाधडी कर 30,708 रूपये निकाल लिये गये थे। पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कार्रवाई करते हुये साइबर सेल की टीम की सक्रियता से आवेदक कपिल कुमार के खाते से निकाले गये कुल 30,708 रुपये खाते में वापस कराये गये।टीम में उनि संजय कुमार प्रभारी साइबर सेल, आरक्षी आशु कुमार, नितिन सोलंकी, महिला आरक्षी वर्तिका शामिल रहीं।
