हरदोई: मौसी की शादी में शामिल होने आये डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। मौसी की शादी में शामिल होने आए डॉक्टर को बिलग्राम कस्बे में बीच चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर सुनते ही वहां हड़कंप मच गया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। बताते हैं कि पाली कस्बे के मोहल्ला काजी सरायं निवासी डॉ. मोनिस …

हरदोई। मौसी की शादी में शामिल होने आए डॉक्टर को बिलग्राम कस्बे में बीच चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर सुनते ही वहां हड़कंप मच गया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। बताते हैं कि पाली कस्बे के मोहल्ला काजी सरायं निवासी डॉ. मोनिस सिद्दीकी पुत्र वसीम अहमद वहीं कस्बे में दवाखाना खोले हुए था। वह अपनी मौसी की शादी में शामिल होने के लिए बिलग्राम आया हुआ था।

बताया गया है कि सोमवार को डॉ. मोनिस किसी चीज की खरीदारी करने स्कूटी से बिलग्राम चौराहे पर पहुंचा। इसी बीच बिल्हौर-कटरा हाई-वे पर तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारते हुए उसे कुचल दिया। इस हादसे में मोनिस की दर्दनाक मौत होने की खबर से वहां आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। इस बारे में एसएचओ राजवीर सिंह ने बताया है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर आते ही कार्रवाई की जाएगी।

खबर सुनते ही दौड़ पड़े बे-खबर

डॉ. मोनिस अपनी मौसी की शादी में शामिल होने के लिए बिलग्राम गया हुआ था। वह कुछ खरीदने की बात कह कर घर से निकला था। उसके सभी अपने किसी तरह की अनहोनी की खबर से बिल्कुल ही बे-खबर थे। लेकिन इसी बीच जब उन्हें हादसे की हकीकत की खबर सुनने को मिली,सभी बदहवास हो कर नंगे पांव दौड़ पड़े।

यह भी पढ़ें:-मोरबी में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की दर्दनाक मौत, 7 घायल

संबंधित समाचार