IPL 2022, MI vs KKR: मुंबई ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, कोलकाता ने किये पांच बदलाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सोमवार को आईपीएल मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच एक हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाने वाला है। पिछली बार जब ये दोनों टीमें आमने-सामने आईं थीं, तब कोलकाता ने एक बेहतरीन जीत दर्ज की थी। लेकिन …

मुंबई। मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सोमवार को आईपीएल मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच एक हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाने वाला है। पिछली बार जब ये दोनों टीमें आमने-सामने आईं थीं, तब कोलकाता ने एक बेहतरीन जीत दर्ज की थी। लेकिन अब स्थिति काफी अलग है और केकेआर का प्रदर्शन भी पिछले कुछ मैचों में अच्छा नहीं रहा है।

इस मैच में मुंबई इंडियंस बिना सूर्यकुमार यादव के उतर रही है, क्योंकि वह इंजर्ड हैं। उनकी जगह Ramandeep को मौका मिला है। वहीं केकेआर ने 5 बड़े बदलाव किए हैं। जी हां, श्रेयस अय्यर ने अजिंक्य रहाणे, पैट कमिंस, वेंकटेश अय्यर, वरुण चक्रवर्ती, शेल्डन जैक्सन को शामिल किया है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं :

कोलकाता नाइट राइडर्स : वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नीतीश राणा, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल , सुनील नारायण, शेल्डन जैक्सन (विकेटकीपर), पैट कमिंस, टिम साउदी, वरुण चक्रवर्ती

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह, टिम डेविड, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, कुमार कार्तिकेय, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, रायली मेरेडिथ।

यह भी पढ़ें:-IPL 2022 : टी-20 में बतौर कप्तान 6,000 रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने एमएस धोनी

संबंधित समाचार