मुरादाबाद: बिजली बिल अपडेट करने के बहाने 74 हजार की ठगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। बिजली बिल अपडेट करने के बहाने 74 हजार रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। एसएसपी ने जांच कर कानूनी कार्रवाई का आदेश दिया है। कोतवाली क्षेत्र के फीलखाना काठ की पुलिया निवासी मोहम्मद नाजिम अशरफी ने एसएसपी को बताया कि छह मई को उनके मोबाइल पर मैसेज मिला कि …

मुरादाबाद, अमृत विचार। बिजली बिल अपडेट करने के बहाने 74 हजार रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। एसएसपी ने जांच कर कानूनी कार्रवाई का आदेश दिया है। कोतवाली क्षेत्र के फीलखाना काठ की पुलिया निवासी मोहम्मद नाजिम अशरफी ने एसएसपी को बताया कि छह मई को उनके मोबाइल पर मैसेज मिला कि आपके बिजली बिल का भुगतान नहीं हुआ है।

बिजली काट देने की धमकी मिली। मैसेज में एक मोबाइल नंबर था, उक्त नंबर पर बिजली विभाग के अधिकारी से बात कर लेने की सलाह भी दी गई। हालांकि नाजिम 23 अप्रैल को ही बिल जमा कर चुके थे। उन्होंने मैसेज के जरिए मिले नंबर पर कॉल किया तो रिसीव करने वाले ने बिजली बिल अपडेट करने की सलाह दी।

फिर काल रिसीव करने वाले अज्ञात व्यक्ति द्वारा उपलब्ध कराए गए खाते में उन्होंने दस रुपये जमा भी करा दिए। इसके तत्काल बाद नाजिम के मोबाइल में क्विक सपोर्ट एप डाउनलोड कर दिया गया। झांसा देकर साइबर ठगों ने नाजिम के बैंक खाते से एक बार 25 हजार और दूसरी बार 49 हजार रुपये निकाल लिया।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: बिजली चोरी रोकने के लिए संकरी गलियों के बाहर लगाए जा रहे उपभोक्ताओं के मीटर

संबंधित समाचार